Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»धर्म के नाम पर नरसंहार: पहलगाम आतंकी हमले पर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने जताया शोक, की कड़ी निंदा
छत्तीसगढ़

धर्म के नाम पर नरसंहार: पहलगाम आतंकी हमले पर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने जताया शोक, की कड़ी निंदा

HD MAHANTBy HD MAHANTApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। यूनियन की ओर से सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “धर्म पूछकर आम नागरिकों की हत्या करना बेहद कायराना और निंदनीय कृत्य है। ऐसे आतंकवादियों पर सरकार को त्वरित व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यह हमला मानवता के खिलाफ युद्ध जैसा है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि यह हमला पुलवामा और उरी जैसे आतंकी हमलों से भी अधिक निंदनीय है, क्योंकि इस बार टूरिस्ट पॉइंट पर निशाना आम नागरिक बने हैं, जिनमें दो विदेशी नागरिक और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी भी शामिल हैं।

प्रदेश के ज़िले-ज़िले में आक्रोश
यूनियन की प्रदेश इकाई के साथ-साथ सभी जिला इकाइयों में भी इस हमले को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। सभी जिलों से हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा, “यह एक नरसंहार है। देश को अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और एकजुट कदम उठाने होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन दहशतगर्दों को ऐसा सबक सिखाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों को याद रहेगा।”

श्रद्धांजलि सभा में शामिल रहे यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के साथ कार्यकारी अध्यक्ष एन. आर. के. पिल्लई, उपाध्यक्ष महेश आचार्य, अर्जुन झा, घनश्याम शर्मा, श्रीमती कमलेश सारस्वत, मुन्नीलाल अग्रवाल, महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, सलाहकार राजेश वैष्णव, अश्वनी पटनायक, सचिव विपुल कनैया, पी. के. तिवारी, विजयलक्ष्मी चौहान,प्रदेश संयुक्त सचिव एच .डी.महंत, रूपेश श्रीवास, सुशील तिवारी, रवि सेन, विजय लाल, शेख मकबूल, संजय लिखितकर, रोमि सलूजा, मनीष दयाल, राहुल सेन व अजय दास वैष्णव मौजूद रहे।

यूनियन ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए हर संभव सहायता की मांग भी की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई की जरूरत है – जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.