Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»Blog»भारतीय छात्र अब मेडिकल शिक्षा के लिए किर्गिस्तान की ओर कर रहे हैं रुख
Blog

भारतीय छात्र अब मेडिकल शिक्षा के लिए किर्गिस्तान की ओर कर रहे हैं रुख

HD MAHANTBy HD MAHANTJune 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव और पाकिस्तान के झूठे वादों के बीच जा रहे है छात्र

नई दिल्ली , 01 जून (आरएनएस)।पिछले कुछ वर्षों में विदेशों में मेडिकल पढ़ाई को लेकर कई सवाल उठे हैं—कभी युद्ध का साया, तो कभी एजेंटों और बिचौलियों के झूठे वादे। रूस और यूक्रेन जैसे पारंपरिक विकल्पों में जहां युद्ध और अस्थिरता की आशंका बनी हुई है, वहीं पाकिस्तान के कुछ निवेशक किर्गिस्तान में निवेश कर कम फीस का झांसा देकर छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि ऐसे संस्थानों में न तो ढंग की पढ़ाई होती है और न ही इंटर्नशिप या क्लिनिकल एक्सपोजर जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं। इसके उलट, किर्गिस्तान का मेडिकल शिक्षा ढांचा अब धीरे-धीरे पारदर्शी और भरोसेमंद बनता जा रहा है। मध्य एशिया का यह शांत और स्थिर देश अपने व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण, भारत-समरूप पाठ्यक्रम और सुरक्षा के मद्देनज़र भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। दिल्ली, पटना, भोपाल, रायपुर, जयपुर और दक्षिण भारत के कई शहरों से छात्र अब किर्गिस्तान के संस्थानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पाकिस्तानी निवेशकों द्वारा संचालित कुछ संस्थान, जो किर्गिस्तान में कम फीस में एमबीबीएस कराने का दावा करते हैं,

दरअसल छात्रों को सुविधाओं से वंचित करते हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कॉलेजों में न तो पर्याप्त बुनियादी ढांचा होता है और न ही आवश्यक मेडिकल इंटर्नशिप की व्यवस्था। ऐसे में छात्रों को एजेंटों के सहारे भेजा जाता है, जिनकी प्राथमिकता केवल वाणिज्यिक लाभ होती है। इसके विपरीत, किर्गिस्तान में कुछ मान्यता प्राप्त संस्थानों ने व्यवस्थित ढांचा विकसित किया है — जैसे कि बिश्केक स्थित इंटरनेशनल हायर स्कूल ऑफ मेडिसिन (आई एच एस एम ), जो भारतीय छात्रों में लोकप्रिय हुआ है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि किसी एक कॉलेज के अनुभव को पूरे देश की स्थिति का प्रतिनिधि नहीं माना जा सकता, लेकिन यह संकेत ज़रूर देता है कि यदि सही दिशा में प्रयास हों, तो चिकित्सा शिक्षा के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण विकल्प उपलब्ध हैं।
मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन केवल फीस या किसी विदेशी मान्यता से नहीं, बल्कि छात्र अनुभव, स्थानीय वातावरण और प्रशिक्षुता की प्रणाली से किया जाना चाहिए। कुछ संस्थानों में अब भारतीय छात्रों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिसमें भारतीय खानपान, भाषा सहायता और सांस्कृतिक जुड़ाव शामिल हैं। एक पूर्व छात्रा ने बताया, “विदेश जाकर डर तो था, लेकिन कॉलेज, हॉस्टल और इंडियन मेस की वजह से सब कुछ घर जैसा लगा। पढ़ाई व्यावहारिक थी और अस्पतालों में इंटर्नशिप भी कराई गई।”
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को एजेंटों के माध्यम से नहीं, सीधे कॉलेज से संपर्क कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दाखिला लेना चाहिए। किर्गिस्तान में अब कई संस्थान इस पद्धति को अपना रहे हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका सीमित हो रही है और छात्रों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। किर्गिस्तान में भारतीय निवेशकों द्वारा स्थापित कुछ संस्थानों में भारतीय छात्रों के लिए न केवल अकादमिक सुविधा, बल्कि सांस्कृतिक, भाषाई और मानसिक स्वास्थ्य सहयोग की सेवाएं भी दी जा रही हैं। यह छात्रों को विदेश में आत्मनिर्भर और सुरक्षित अनुभव प्रदान करता है।किर्गिस्तान में मेडिकल शिक्षा अब केवल शहरी छात्रों का सपना नहीं रहा, बल्कि अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के छात्र भी इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि, विदेश में पढ़ाई का निर्णय सोच-समझकर, प्रमाणिक स्रोतों से जानकारी लेकर और संस्थानों की सत्यता जांचकर ही करना चाहिए। क्योंकि जहां एक ओर संभावनाएं हैं, वहीं दूसरी ओर भटकाव और छल का खतरा भी बना हुआ है। पाकिस्तानी निवेशकों द्वारा फैलाया जा रहा कम फीस का भ्रम इसका ताजा उदाहरण है।इसलिए, छात्रों और अभिभावकों को सावधानी और समझदारी से रास्ता चुनना होगा—और तभी विदेश में मेडिकल शिक्षा एक सुरक्षित, किफायती और उपयोगी विकल्प साबित हो सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

July 9, 2025

राष्ट्र निर्माण में समर्पित रवि चाणक्य: नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से घर-घर पहुंचा रहे राष्ट्रवाद का संदेश

June 25, 2025

Scorpio N Carbon Edition Vs Tata Safari Stealth Edition: कौन सी एसयूवी का खास एडिशन है बेहतर

February 25, 2025

Lenovo का ये नया लैपटॉप हुआ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स से है लैस; मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का भी दावा

February 25, 2025

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.