Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»वायरल वीडियो पर त्वरित एक्शन: टीआई अविनाश सिंह की अगुवाई में 7 आरोपी सलाखों के पीछे
छत्तीसगढ़

वायरल वीडियो पर त्वरित एक्शन: टीआई अविनाश सिंह की अगुवाई में 7 आरोपी सलाखों के पीछे

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 27 फरवरी 2026 रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक कॉलोनी के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी 2026 की देर रात दो कैटरिंग ग्रुपों के बीच लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पार्टी “A” में योगेश साहू पिता मुकेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, पेशा कैटरिंग मैनेजर, तथा रितेश साहू पिता संतोष साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, पेशा कैटरिंग मैनेजर शामिल हैं।

आरोपी पार्टी “B” में आशुतोष पांडे पिता अशोक पांडे, उम्र 26 वर्ष, मूल निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी के पीछे, जो कैटरर्स में कार्यरत है; सतबीर खींची पिता विशेश्वर राम, उम्र 51 वर्ष, मूल निवासी राजस्थान, वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी के पीछे, कैटरिंग व्यवसायी; मो. तालिब पिता मुस्तफाक, उम्र 20 वर्ष, मूल निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी के पीछे, कैटरर्स में कार्यरत; संदीप यादव पिता थानुराम यादव, उम्र 20 वर्ष, मूल निवासी राजिम, वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी के पीछे, कैटरर्स में कार्यरत; तथा विवेक मिश्रा पिता दयाशंकर मिश्रा, उम्र 27 वर्ष, मूल निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में कैटरिंग कार्य से जुड़ा हुआ, शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (मारपीट), 296 (सार्वजनिक स्थान पर अशांति), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (समान उद्देश्य) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना जारी है।

वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच खुलेआम हाथापाई और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है, जिससे रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल की।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

थाना प्रभारी अविनाश सिंह और उनकी टीम की मुस्तैदी के चलते मामला बढ़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से फैली दहशत को शांत करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से संवाद भी किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत तेलीबांधा थाना की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वायरल घटनाओं पर फौरन संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

https://korbalive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260227-WA0076.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.