Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»जूना बिलासपुर मेन रोड में सड़क निर्माण का काम रूका
छत्तीसगढ़

जूना बिलासपुर मेन रोड में सड़क निर्माण का काम रूका

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 6 मार्च 2026/शहर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में जूना बिलासपुर क्षेत्र में फिलहाल डामरीकरण का काम रोक दिया गया है। विभाग के अनुसार इस हिस्से में पानी लीकेज की समस्या सामने आई है, जिसके कारण सड़क की ऊपरी परत बिछाने से पहले तकनीकी सावधानी बरती जा रही है।प्रभावित स्थानों पर फिलहाल गिट्टी डालकर छोड़ा गया है, ताकि नीचे की नमी और मिट्टी पूरी तरह बैठ सके।

सड़क निर्माण में आ रही पानी लिकेज की समस्या

जूना बिलासपुर एरिया के रोड निर्माण के समय नलों के पाइप से पानी लिकेज होने लगा जिससे सड़क के निर्माण में बाधा पहुंच रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर डामर की तीन लेयर बिछाई जानी हैं। यदि नमी रहते हुए डामरीकरण किया गया तो भविष्य में सड़क उखड़ने की आशंका रहेगी, इसलिए पहले आधार को मजबूत किया जा रहा है।

पहली लेयर से धूल और गड्डों से राहत

लालखदान से गांधी चौक तक सड़क पर डामर की पहली लेयर बिछाई जा चुकी है। इस शुरुआती परत का उद्देश्य गड्डों को भरना और राहगीरों को धूल से राहत देना है। जूना बिलासपुर और इनर क्षेत्रों में पहली लेयर के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। चौक-चौराहों के आसपास फिलहाल काम रोका गया है। व्यस्त यातायात को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर अंतिम चरण में डामरीकरण किया जाएगा।इधर कंपनी गार्डन के पास डिवाइडर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। पहले से बने छोटे डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षित हो सके।

लालखदान-मस्तूरी फोरलेन में लगेगा समय

लालखदान से मस्तूरी तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने का कार्य भी प्रगति पर है। परियोजना को पूरा करने के लिए ठेकेदार को 18 माह का समय दिया गया है। इस मार्ग पर दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी और बीच में डिवाइडर तैयार होगा।भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब तक गांधी चौक से लालखदान तक ही फोरलेन सड़क उपलब्ध थी, जबकि आगे मस्तूरी तक टू-लेन मार्ग से ही आवागमन होता था। फोरलेन निर्माण के बाद गांधी चौक से मस्तूरी तक सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार और आवागमन में सुगमता आने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.