बिलासपुर 9 मार्च 2026/सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल प्रार्थिया ने 7 मार्च को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिलासपुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज में उसकी पहचान गौरव दुबे से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव दुबे (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


