बिलासपुर 9 मार्च 2026/अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने इमलीभाठा क्षेत्र से गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 848 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपये बताई जा रही है, साथ ही 250 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम मीना सारथी (48) निवासी इमलीभाठा जोगी आवास है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त महिला जोगी आवास के पास गली में अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला के पास से 848 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


