बिलासपुर 14 अप्रैल 2026/ सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दरअसल प्रार्थी अनिल श्रीवास (38) ने 11 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन रात करीब 8 बजे वे बिलासा चौक में बैठे थे, तभी आरोपी दीपक केंवट वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद कांच की शीशी से सिर पर वार कर दिया, जिससे प्राथर्थी घायल हो गया।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत धारा 119 (1), 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर पचरीघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



