बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर युवकों की हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एनएच-49 के लालखदान-मस्तूरी मार्ग पर बीच सड़क बाइक खड़ी कर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि सड़क पर लगातार वाहनों का आवागमन जारी है। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से हादसे का खतरा साफ नजर आ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो हलिया नहीं, बल्कि वर्ष 2024 का पुराना है। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल 6 युवकों पर कार्रवाई की थी। फिलहाल पुलिस एक बार फिर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है, ताकि तथ्यों की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


