बिलासपुर 17 अप्रैल 2026/ शहर के सबसे व्यस्त और संबेदनशील इलाकों में शामिल सिम्स अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरुवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के । खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से सड़क किनारे अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और नो-पार्किंग में ना खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी, न जिससे मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानी स न का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की टीम ने बापुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाते हुए नू सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेले, गुमटी और अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में कखड़े वेोपहिया और चारपहिया वाहनों पर भी चालानी । कार्रवाई की गई, वहीं कई वाहनों को जब्त कर नगर हा निगम परिसर भेजा गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिम्स अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान तक पहुंचने वाले मार्ग को बाधामुक्त रखना प्राथमिकता है, ताकि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान छोटे व्यापारियों, विशेषकर ठेला संचालकों में नाराजगी भी देखने को मिली। कई ठेले वालों ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें हटाया जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कुछ व्यापारियों ने यह भी कहा कि उन्हें पूर्व में स्पष्ट सूचना नहीं दी गई थी। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुगम यातायात और व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर चेतावनी दे दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



