बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ चर्तुयुगी तीर्थ धाम रतनपुर में ऐतिहासिक और बहु उपयोगी उपेक्षित दुलहरा सरोवर गंदगी से अटा पटा पड़ा था। तालाब की ऐसी दुर्दशा को देखते हुए,डी एल एस महाविद्यालय अशोक नगर, पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के संयुक्त अभियान के तहत तालाब की स्वच्छता का बीड़ा उठाया गया। , जहां जल है तो कल है, सरोवर बचाओ, देवालय स्वच्छता से संस्कृति बचाओ के तत्वावधान अभियान चलाया गया जिसमें शीतल प्रसाद पाटनवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । 22 दिसंबर को विवेकानंद गार्डन में आयोजित”विश्व पृथ्वी दिवस”के अवसर पर स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर स्वच्छता योद्धा से शीतल प्रसाद पाटनवार को सम्मानित किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



