रायपुर 25 अप्रैल 2026 ) कबीर नगर इलाके में भरोसे की सवारी ही दरिंदगी में बदल गई जब घर का रास्ता पूछकर ऑटो में बैठी युवती को चालक ने सीधे उसके घर की बजाय एक सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला, मामला 23 अप्रैल की दोपहर से शुरू हुआ जब पीड़िता बिना बताए घर से निकल गई और परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुम इंसान क्रमांक 20/26 दर्ज कराया, तलाश के दौरान 25 अप्रैल को युवती मिली तो उसने जो बताया उसने पुलिस को भी झकझोर दिया, उसने कहा कि रास्ता भटकने के बाद यदुवंशी चौक के पास तालाब किनारे रात करीब 8 से 9 बजे एक ऑटो रोका और घर छोड़ने की बात कही, लेकिन आरोपी ऑटो चालक उसे बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 137(2), 64(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तेजी से घेराबंदी कर आरोपी पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष निवासी कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास से पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया , इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि अपराधी चाहे जितनी चालाकी करे कानून की पकड़ से बच नहीं सकता, फिलहाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़िता को न्याय की उम्मीद दी है, बहरहाल यह घटना हर उस भरोसे को झकझोरती है जो हम रोजमर्रा की सवारी में करते हैं और एक सख्त चेतावनी भी देती है कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



