बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ शिशुवती यात्री महिलाओं की सुविधा हेतु तिफरा स्थित बस स्टैंड में शिशु देखरेख कक्षा निर्मित कराया गया है। रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की पहल पर शहर के हाईटेक बस स्टैंड में माताओं के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां वे सुरक्षित और सहज वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। इस कक्ष का उद्घाटन महापौर पूजा विधानी और किया। समारोह में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी क्लब के इस समाजोपयोगी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधाएं महिलाओं के सम्मान और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने रोटरी क्लब की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



