बिलासपुर 1 मई 2026/ महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों की 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह भी कहा गया है कि सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



