बलौदाबाज़ार 5 मई 2026/ मोबाइल स्क्रीन पर आई एक सूचना और उसी पल तय हो गया कि ससहा गांव में चल रहा अवैध खेल अब खत्म होने वाला है, “समाधान सेल” के व्हाट्सएप नंबर पर आई इस टिप ने पुलिस को सीधा उस ठिकाने तक पहुंचा दिया जहां देसी मसाला शराब की हर बोतल चुपचाप बिक रही थी, थाना पलारी की टीम बिना शोर किए गांव की तरफ बढ़ी, रास्ते में हर मोड़ पर नजरें सतर्क, कदम धीरे लेकिन निशाना बिल्कुल साफ, जैसे ही लोकेशन कन्फर्म हुई पुलिस ने घेराबंदी की और अगले ही पल सन्नाटा टूट गया, सामने एक महिला हाथों में शराब और चेहरे पर हड़बड़ाहट, भागने की कोशिश भी बेकार क्योंकि चारों तरफ पुलिस का शिकंजा कस चुका था, यही वो पल था जब पूरा खेल उजागर हो गया, पूछताछ में सामने आया नाम—आरोपिया मिथलेश साहू, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी, जो अवैध शराब बिक्री में संलिप्त पाई गई, तलाशी ली गई तो एक-एक सबूत खुद बोलने लगा, 39 पाव देशी मसाला शराब जिसकी कीमत ₹3900 जैसे हर बोतल इस गैरकानूनी कारोबार की कहानी सुना रही हो, पुलिस ने मौके पर ही शराब जप्त की और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया, मामला सीधा था लेकिन ऑपरेशन सटीक, धारा 34(2) आबकारी के तहत केस दर्ज और फिर आरोपी को न्यायालय के सामने पेश करने की तैयारी, इस पूरे एक्शन के पीछे था “समाधान सेल” जो अब सिर्फ हेल्पलाइन नहीं बल्कि अपराधियों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है, एसपी ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में यह सिस्टम अब हर सूचना को हथियार बना रहा है जहां एक मैसेज ही अपराधियों की गिरफ्तारी का कारण बन जाता है, बहरहाल यह कार्रवाई साफ बता रही है कि अब गली-मोहल्लों में छुपकर चलने वाला हर धंधा कैमरे में कैद हो चुका है क्योंकि कानून तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ एक कॉल काफी है और याद रखिए गलत काम की हर बोतल आखिरकार सबूत बनकर ही सामने आती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



