Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»480 भवनों में नहीं है रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हर साल व्यर्थ बह रहा करोड़ों लीटर पानी
छत्तीसगढ़

480 भवनों में नहीं है रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हर साल व्यर्थ बह रहा करोड़ों लीटर पानी

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMay 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सिस्टम लगे तो 80 करोड़ लीटर तक पानी बचाने की संभावना, निगम नागरिक दोनों उदासीन

 

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 8 मई 2026/ भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के बीच शहर में जल संरक्षण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। नगर निगम क्षेत्र के लगभग 480 सरकारी और निजी भवनों में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था हो जाए तो हर साल करीब 80 करोड़ लीटर पानी बचाया जा सकता है। शहर में हर वर्ष एक हजार से अधिक नए आवासीय और व्यावसायिक भवन बन रहे हैं। नगर निगम इन भवनों के नक्शे भी स्वीकृत कर रहा है, लेकिन जल संरक्षण के नियमों का पालन कराने में गंभीरता नहीं दिखाई दे रही। कई भवनों में नियमों के बावजूद रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम केवल कागजों तक सीमित है।

13 वर्षों में हजारों भवन बने, फिर भी अधूरी व्यवस्था

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 13 वर्षों में 3582 भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का दावा किया गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में भवनों में यह व्यवस्था नहीं है। निगम क्षेत्र के 82 शासकीय और 118 निजी भवनों में अब तक सिस्टम स्थापित नहीं किया गया। पुराने भवनों में जगह की कमी को कारण बताया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ इसे प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी मान रहे हैं।
राज्य सरकार ने भूगर्भ जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किया है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि बारिश का पानी नालियों में बहकर बर्बाद होने के बजाय जमीन में समाहित हो सके और भूजल स्तर संतुलित बना रहे।

निगम के पास जमा हैं 10 करोड़ रुपए

जानकारी के अनुसार भवन अनुज्ञा के दौरान नगर निगम रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर शुल्क वसूलता रहा है। पिछले कई वर्षों में यह राशि बढ़ते-बढ़ते करीब 10 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। लेकिन विडंबना यह है कि जिन लोगों ने राशि जमा की, उनमें से अधिकांश ने अब तक सिस्टम नहीं लगाया और निगम ने भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। विशेषज्ञों का कहना है कि निगम चाहे तो इस राशि का उपयोग कर सामूहिक स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजनाएं शुरू कर सकता है। इससे जल संकट से जूझ रहे कई इलाकों को राहत मिल सकती है।

250 से 300 फीट नीचे पहुंचा जल स्तर

शहर में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। एक समय जहां 150 से 200 फीट में पानी मिल जाता था, वहीं अब कई क्षेत्रों में 250 से 300 फीट तक बोरिंग करनी पड़ रही है। लगातार बढ़ते दोहन, कंक्रीट के फैलाव और वर्षा जल के संरक्षण की कमी ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। जल विशेषज्ञों के अनुसार यदि व्यवस्थित रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग लागू किया जाए तो वर्षा के लगभग 40 प्रतिशत पानी को संरक्षित किया जा सकता है। इससे न केवल भूजल स्तर सुधरेगा, बल्कि गर्मी के दिनों में पेयजल संकट भी काफी हद तक कम हो सकेगा।

नागरिक भी नहीं दिखा रहे रुचि

नगर निगम द्वारा भवन अनुज्ञा के समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। नियमों के अनुसार निर्माण क्षेत्रफल के आधार पर शुल्क लिया जाता है और सिस्टम लगाने पर राशि वापस भी की जाती है। इसके बावजूद अधिकांश लोग केवल औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
शहर में 150 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले हजारों भवनों में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब जल संकट लगातार गहराता जा रहा है, तब प्रशासन और नागरिक दोनों इस गंभीर विषय पर आखिर कब चेतेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.