Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 4
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»मॉल में हंगामा और धमकीबाजी, रॉकी बॉक्सर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़

मॉल में हंगामा और धमकीबाजी, रॉकी बॉक्सर पर पुलिस का बड़ा एक्शन

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते ऐसा बवाल बन गया कि अब मामला जेल तक पहुंच गया है। शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर को जेल भेज दिया, जबकि सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला 9 मई की रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच का है, जब धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मैग्नेटो मॉल घूमने पहुंची थीं और वापस लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन नरवाल, सोमा देवांगन और गरिमा वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डीडी नगर सेक्टर-2 निवासी 26 वर्षीय रोहन नरवाल गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा और ताना मारा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताकर रौब झाड़ रहा था। घटना के बाद दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 209/2026 में सारागांव थाना खरोरा निवासी 35 वर्षीय रूपेश साहू के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, वहीं अपराध क्रमांक 210/2026 में आरोपी रोहन नरवाल, दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी 35 वर्षीय सोमा देवांगन और मोतीलाल नगर कोटा निवासी 21 वर्षीय गरिमा राजपूत के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को तेलीबांधा पुलिस ने नोटिस जारी कर तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया, बयान दर्ज किए और फिर गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण जमानती होने के कारण सोमा देवांगन और गरिमा राजपूत को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया, लेकिन रोहन नरवाल के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करा दिया गया। फिलहाल मैग्नेटो मॉल पार्किंग में हुआ यह हाई-प्रोफाइल विवाद सोशल मीडिया से लेकर शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और यह मामला साफ संदेश दे रहा है कि सार्वजनिक जगहों पर दबंगई, गाली-गलौज और रौब दिखाने वालों पर अब पुलिस सख्त एक्शन लेने के मूड में है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.