Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
अपराध की ओर कदम बढ़ाया तो होगी कठोर कार्रवाई, पुलिस अफसरों ने दो टूक कहा रायपुर 25 जनवरी 2026/रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में नॉर्थ जोन क्षेत्र में चिन्हित निगरानी बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई, जहां उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। माननीय पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में की गई। परेड नॉर्थ जोन…
रायखेड़ा में रास्ता हटाने के विवाद पर धारदार चाकू से प्राणघातक वार, स्कॉर्पियो जब्त रायपुर 25 जनवरी 2026/रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा में मढ़ई मेले के दौरान हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना का खरोरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। घटना 23 जनवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे चितावर मंदिर के पास हुई। मढ़ई मेला एवं छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के…
26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र का 76 वां वर्ष हर्षोल्लास से मना रहा है | 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने संविधान को लागू किया था | 75 वर्षों की भारत की यह यात्रा चुनौतियों से भरी हुई , लेकिन एक सफल लोकतंत्र की कहानी है | हमारी इस सफलता में भारत के संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है | संविधान सभा द्वारा अपना यह संविधान 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था | हमने उस समय यह संकल्प दोहराया था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय देने के प्रति हम…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि 26 जनवरी वही खास दिन है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का त्योहार है, जो हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र…
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित सारंगढ़ बिलाईगढ़ 25 जनवरी 2026 पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कॉलेज सारंगढ़ में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने सम्बोधन में युवाओं को मतदान के अधिकार और उसके उपयोग से राष्ट्र निर्माण की मजबूती का व्याख्या किया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मतदान और मतदाता जागरूकता के रंगोली और नारा लेखन किया गया था। अतिथियों के द्वारा निर्वाचन के मतदाता संबंधी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ का रविवार को यहाँ स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, स्थानीय सांसद, विधायकगण, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रसारण के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस मंच के माध्यम से देश के सुदूर क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जनवरी 2026/पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कॉलेज सारंगढ़ में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का 150वी वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि राष्ट्र गान सुनकर जैसे देशभक्ति की भावना का शरीर में संचार होता है। वैसी ही भावना वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत सुनने पर होती है। माँ भारती के सम्मान में उनके नाम दुर्गा, कमला, सरस्वती आदि रूप का उल्लेख इस गीत में वर्ष 1875 में किया गया था। यह गीत लोगों को देशभक्ति के एक सूत्र में बांधने के लिए पूरे…
बिलासपुर। रोज-रोज शराब पीने और नशे में मारपीट करने की आदत से तंग आकर एक व्यक्ति की उसके ही बेटे और दामाद ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोपका स्थित अरपा विहार कॉलोनी की है।पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर को अरपा विहार मोपका निवासी शंभू राम साहू की लाश उनके घर के अंदर मिली थी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसी चोट के कारण उसकी मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर परिजन इसे दुर्घटना बता रहे थे, लेकिन परिस्थितियों को…
बिलासपुर। शहर के बृहस्पति बाजार को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर निगम ने बृहस्पति बाजार के सब्जी व्यापारियों को गोंड़पारा स्थित मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल मैदान में शिफ्ट करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और विरोध खुलकर सामने आ गया।व्यापारियों का आरोप है कि बिना पुख्ता तैयारी के उन्हें जबरन दूसरी जगह भेजा जा रहा है।गोंड़पारा मैदान में न तो चबूतरे बनाए गए हैं,न ही शेड की व्यवस्था है। सुरक्षा के नाम पर बाउंड्री वॉल तक मौजूद नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि मैदान में अत्यधिक…
बिलासपुर।कानन पेंडारी जू में शनिवार को दो नर नील गाय में फाइटिंग हो गई। इस घटना में एक नील गाय को गंभीर चोट आई। उसकी हालत देखकर तत्काल जू प्रबंधन उसे केज से अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।घटना सुबह की है, इस समय तक जू में कोई नहीं पहुंचा। केवल रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ही तैनात रहते हैं। सुबह जिस जूकीपर की ड्यूटी नील गाय के केज में रहती है, वह पहुंचा तब उसने देखा कि एक नील गाय घायल स्थिति में पड़ा हुआ है तो वह घबरा गया। उसने तत्काल…
