Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/ एसआईआर में दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 है। इस दौरान नोटिस प्राप्त मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सम्पर्क कर अपने समस्या का निराकरण कर सकते हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
धान खरीदी केंद्र लेंधरा (बरमकेला) के रामकुमार पटेल, कटेली के निलेश जायसवाल, छिंद (लिमगांव) के मुकेश गुप्ता और खीक राम साहू के कार्य पर लगी रोक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/समझाइश के बाद भी धान खरीदी में लापरवाही करने वालों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर दण्डित किया गया है। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यह कलेक्टर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन के बाद दूसरे दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही है।सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक…
बिलासपुर 20 जनवरी 2026 /नगर के रेल्वे परिक्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी, छत्तीसगढ़ी एवं उडीया त्रिभाषीय उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिसमें हिन्दी, उड़ीया भाषा के समिश्रित पत्रिका उत्कल विलास का भव्य विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. वामन चन्द्र दीक्षित के संयोजन में संपन्न हुआ। वही प्रभात कुमार आचार्य के पुस्तक सुबह का अर्घ्य एवं प्रदीप किशोर पंडा की कृति काला गोसाई का भी विमोचन किया गया। आयोजन के अध्यक्ष रहे करूणाकर बहेरा एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साकेत रंजन सीनियर (डी.एस.ओ)तथा विशिष्ट अतिथि…
बिलासपुर 20जनवरी 2026/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्पोर्ट एंड कल्चरल मीट में शामिल अधिकारी फूड पॉइनिग का शिकार हो गए। कार्यक्रम में पड़ोसी के दूषित भोजन के खाने से कई रेलवे अधिकारी व उनके साजन फूड पी नहीं के शिकार हो गए अचानक सब की तबीयत बिगड़ने से रेलवे महक में में हड़कंप मच गया इनमें से 30 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की विशेष टीम इलाज में जुटी हुई है । वहीँ एक अधिकारी को अपोलो रिफर किए जाने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम के दौरान…
बिलासपुर 20 जनवरी 2026(आरएनएस)नगर में जनजागरूकता की एक मजबूत पहल देखने को मिली जब मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा सामूहिक रूप से नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नशा मुक्ति के लिए जागरूकता के नारों से आसमान गूंज उठा यह रैली तोरवा चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशा मुक्त देश, नशा मुक्त प्रदेश और नशा मुक्त शहर की कामना की। खास बात यह रही कि रैली में शामिल लोगों ने राह चलते नागरिकों को गुलाब…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर श्री नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के भाजपा नेताओं ने भी श्री नितिन नबीन के समर्थन में अपने समर्थन पत्र जमा किए हैं। मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा…
रायपुर19 जनवरी 2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को यहाँ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर एस.आई.आर. प्रक्रिया में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 ,, दावा-आपत्ति एवं फॉर्म-7 प्रस्तुत करने में अवरोध एवं अनियमितता की शिकायत की है। डॉ. मिश्रा ने संविधान, लोक प्रतिनित्व अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर दावा-आपत्ति हेतु फार्म प्रस्तुत किए जाने की समय सीमा 31, जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है…
जांजगीर-चांपा | 19 जनवरी 2026/अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2022-23 से सक्रिय आरोपी अलग-अलग जिलों के भोले-भाले लोगों को हर माह 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा है।…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की लगातार मुलाकात पर आए कांग्रेस नेताओं के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा राजनीतिक दल से पहले एक परिवार है, भाजपा की संस्कृति में परिवार के मुखिया से मुलाकात बेहद सामान्य व सरल है, लेकिन कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है, यहां परिवार के मुखिया से मुलाकात करना तो दूर उन तक पहुंचना भी मुश्किल है, इसी आत्मग्लानि के चलते कांग्रेस के नेता परेशान हैंऔर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा है कि राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करके कांग्रेस अब अपराधों को लेकर सियासी पाखण्ड का प्रदर्शन कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह द्वारा प्रदेश में अपराधों को लेकर आयोजित पत्र-वार्ता पर पलटवार करते हुए उन्होंने प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…
