Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 4
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»“अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा होगा और कड़ा: 6 घंटे की मैराथन बैठक में एसपी भावना गुप्ता का सख्त संदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”
छत्तीसगढ़

“अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा होगा और कड़ा: 6 घंटे की मैराथन बैठक में एसपी भावना गुप्ता का सख्त संदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMarch 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बलौदाबाजार 6 मार्च 2026/जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सख्त तेवर दिखाए। पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चली छह घंटे की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ राजपत्रित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जनवरी और फरवरी माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित अपराध, विवेचना की गुणवत्ता, मर्ग, चालान, शिकायत और न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति पर गहन चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि अपराधियों को न्यायालय में सजा दिलाई जा सके।

बैठक के दौरान आदतन अपराधियों, गुंडा और निगरानी बदमाशों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने और जिले में अवैध मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी भावना गुप्ता ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर नेटग्रिड प्रणाली का प्रभावी उपयोग करें, ताकि अपराधियों की पहचान और गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी तेजी से हो सके। साथ ही स्थानीय स्तर पर मिलने वाली जन-शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी गंभीर या संवेदनशील घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए और हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर मामलों में थाना प्रभारी स्वयं एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित करें।

नशे और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ने निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए और एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। जब्त गांजा और अन्य मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया जाए। इसके अलावा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत जब्त अवैध शराब के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए बैठक में ई-चालान, ई-समन और ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल प्रणाली के उपयोग से कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और तेज होगी।

आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश देते हुए एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और अधीनस्थ स्टाफ को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने को कहा। साथ ही रात्रि गश्त के प्वाइंट बढ़ाकर गश्त व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि थाना या चौकी में आने वाले आम नागरिकों और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के साथ व्यवहार से बनती है, इसलिए हर व्यक्ति के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए।

इसके साथ ही “प्रयास अभियान” के तहत थाना या चौकी में आने वाले आवेदकों से क्यूआर कोड के माध्यम से अनिवार्य रूप से फीडबैक फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस सेवा की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके और प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

करीब छह घंटे तक चली इस मैराथन बैठक के अंत में एसपी भावना गुप्ता ने सभी अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए अब पुलिस विभाग और अधिक सक्रिय और सख्त नजर आएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.