Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»आईजी रायपुर रेंज ने पुलिस-अभियोजन समन्वय पर दिया जोर, अपराधियों की दोषसिद्धि बढ़ाने के निर्देश
छत्तीसगढ़

आईजी रायपुर रेंज ने पुलिस-अभियोजन समन्वय पर दिया जोर, अपराधियों की दोषसिद्धि बढ़ाने के निर्देश

HD MAHANTBy HD MAHANTApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर, 17 अप्रैल 2025 – आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में दो पालियों में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, दोषसिद्धि दर में वृद्धि एवं न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया।

प्रथम पाली की बैठक में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, उप संचालक अभियोजन, शासकीय अभिभाषक, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी एवं सहायक शासकीय अभिभाषकों की उपस्थिति रही। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषसिद्धि की दर को प्रभावी रूप से बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियोजन अधिकारी न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने से पूर्व उनकी नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत गहन समीक्षा करें एवं कमियों को दूर करें। दोषमुक्त हुए प्रकरणों की समीक्षा कर, समयसीमा के भीतर सक्षम न्यायालय में अपील दायर करने के भी निर्देश दिए गए।

द्वितीय पाली की बैठक में रायपुर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। इस बैठक में विशेष रूप से नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत प्रभावी विवेचना, लंबित अपराधों के निस्तारण, गुम नाबालिगों की तलाश, अनियमित वित्तीय कंपनियों के प्रकरण, गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट की तामिली, साइबर क्राइम, सीसीटीएनएस पोर्टल, एनडीपीएस, पशु तस्करी, आबकारी एक्ट से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री मिश्रा ने वित्तीय जांच कर अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की, जब्त वाहनों की नीलामी तथा आदतन अपराधियों पर PIT NDPS के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बेल जंप मामलों की मॉनिटरिंग एवं यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट जैसे मामलों पर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपराध नियंत्रण एवं न्यायिक प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाने हेतु लिए गए निर्णय आने वाले समय में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.