बिलासपुर 21 मार्च 2026/उसलापुर ब्रिज पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रिज के बीचों-बीच ट्रक अचानक खराब हो जाने से येनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में छात्र, बस यात्री और यहां तक कि एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। चौकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े जाम के बावजूद यातायात विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या सिपाही मौके पर नजर नहीं आया। आखिरकार, परेशान रहगीरों ने खुद पहल करते हुए ट्रक को धक्का देकर ब्रिज से किनारे हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर प्रशासन सक्रिय होता, तो इतनी बड़ी परेशानी से बचा जा सकता था। फिलहाल, यातायात सामान्य हो चुका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


