बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनव्हाड़े लूट की वारदात सामने आई है, लेकिन राहत की बात ये रही कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को दोपहर तक दबोच लिया गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक की है, जहां सुबह टी स्टॉल में चाय पीने पहुंचे हेमंत कुमार लूट का शिकार हो गए।बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों ने पहले उनके पास रखी रकम की जानकारी ली इसी दौरान अतुल याका ने चाकू निकालकर उन्हें डराया और 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई। एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल ने बताया कि चाकू दिखाकर लूट की इस घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और रकम भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने लोगों को राहत दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


