Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»छ ग़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

छ ग़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई की बैठक संपन्न

HD MAHANTBy HD MAHANTJuly 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों पर हुआ सार्थक मंथन

दुर्ग 12 जुलाई 25/ छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की दुर्ग जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में तृप्ति रेस्टोरेंट, पद्मनाभपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकार एवं सुरक्षा, मीडिया की जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने दुर्ग इकाई की सक्रियता को अनुकरणीय बताते हुए अन्य जिलों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने बदलते मीडिया परिवेश में पत्रकारों को तकनीकी दक्षता और डिजिटल साक्षरता से सुसज्जित करने की जरूरत पर बल दिया।प्रदेश सचिव तिलका साहू ने संगठन की कार्ययोजना, नीतियों और आने वाले अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की,सह सचिव राहुल सेन ने युवा पत्रकारों को संगठित कर पत्रकारिता में नैतिकता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की बात कही, वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान ने महिला पत्रकारों की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की ओर से उनके लिए विशेष पहल की जानकारी दी। प्रदेश संयुक्त सचिव एच.डी. महंत ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं, यह सामाजिक दायित्व का भी माध्यम है। उन्होंने संवाद, पारदर्शिता और ज़मीनी जुड़ाव को संगठन की असली ताकत बताया।इस मौके पर यूनियन के संरक्षक अनिल साखरे का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी पत्रकार साथियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घ जीवन की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ संरचना नहीं, पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की ढाल है।

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें यूनियन का आई कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला अध्यक्ष शमशेर खान द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने सादगी और गरिमा के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि दुर्ग जिला इकाई पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी संकल्पबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ मंच नहीं, एक परिवार है और हर सदस्य का सम्मान व सुरक्षा संगठन की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला और सभी पत्रकार साथियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।बैठक के समापन पर आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और पत्रकारों के अधिकारों को सुरक्षित रखने हेतु रणनीतिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत दुर्ग जिला इकाई की ओर से सभी उपस्थित साथियों के लिए आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोज की सुन्दर व्यवस्था की गई, जहाँ संवाद और सहभोज की सांझ ने संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश संरक्षक अनिल साखरे, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश सचिव श्रीमती तिलका साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, प्रदेश संयुक्त सचिव एच.डी. महंत, सह सचिव राहुल सेन सहित जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकार,दुर्ग जिला अध्यक्ष शमशेर खान, महासचिव रवि कुमार सोनकर, आशीष तिवारी, मो. नसीम फारूकी, मो. इम्तियाज़ मंसूरी, पुरेन्द्र साहू (आदित्य), दीपक कुमार, अनिता मिश्रा, राम जोशी, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष पारस ताम्रकार, आशीष ताम्रकार, दीपमाला सिन्हा, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष देवांगन, सुनील सोनी, श्लेष शुक्ला, रोहितांश सिंह भुवाल सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने जिला अध्यक्ष और महासचिव की पीठ थपथपाते हुए उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.