Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 15
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»“नगर निगम मुनाफाखोर नहीं, जनसेवक है”: महापौर मीनल चौबे ने बिजली दरों में राहत की उठाई मांग
छत्तीसगढ़

“नगर निगम मुनाफाखोर नहीं, जनसेवक है”: महापौर मीनल चौबे ने बिजली दरों में राहत की उठाई मांग

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
महापौर मीनल चौबे
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 21 फरवरी 2026/ राजधानी रायपुर में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर नगर निगम ने बड़ा मुद्दा उठाया है। महापौर मीनल चौबे ने साफ शब्दों में कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम कोई व्यवसायिक संस्था नहीं, बल्कि जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि शहर को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। ऐसे में उसे व्यवसायिक बिजली दरों की श्रेणी में रखना न केवल अनुचित है, बल्कि जनहित के खिलाफ भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होकर महापौर ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि नगर निगम को ग्रॉस सब्सिडाइजेशन श्रेणी में न रखा जाए और व्यवसायिक टैरिफ से बाहर किया जाए। उनका तर्क था कि नगर निगम शहर में स्ट्रीट लाइट, वाटर पंप, सार्वजनिक शौचालय और अन्य बुनियादी सेवाओं का संचालन करता है, जिन पर कमर्शियल टैरिफ लगाना व्यवहारिक नहीं है। इन सेवाओं के लिए ‘पब्लिक यूटिलिटी स्लैब’ बनाया जाना चाहिए, जिसकी दरें घरेलू दरों के समान हों।

महापौर ने आयोग के समक्ष यह भी प्रस्ताव रखा कि वर्तमान 7.35 रुपये प्रति यूनिट की दर को घटाकर 5.10 रुपये प्रति यूनिट किया जाए। उन्होंने बताया कि अधिक बिजली बिल के कारण निगम को सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक नागरिक सेवाओं के बजट में कटौती करनी पड़ रही है, जिससे सीधे तौर पर आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं।

महापौर के अनुसार, नगर निगम पर लगभग 300 करोड़ रुपये का बिजली बिल और उस पर करीब 50 करोड़ रुपये का सरचार्ज भार के रूप में है। यदि यह बोझ कम नहीं हुआ, तो अंततः इसकी भरपाई यूजर चार्ज और संपत्ति कर के माध्यम से जनता की जेब से ही करनी पड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम को राहत मिलने पर वह ऊर्जा बचत की दिशा में भी बेहतर कदम उठा सकेगा।

महापौर मीनल चौबे की यह पहल शहर की बुनियादी सेवाओं को बचाए रखने और जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़ने देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि विद्युत नियामक आयोग नगर निगम की इन मांगों पर क्या निर्णय लेता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.