बिलासपुर 25 मार्च 2026/ शहर में कथित अवैध तोड़फोड़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित रवि यादव ने आरोप लगाया है कि 18 मार्च की सुबह राजस्व अमला और पुलिस बल, पूर्व महापौर किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और जेसीबी से तोड़फोड़ शुरु कर दी। रवि यादव के अनुसार, उन्होंने मौके पर न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि घर का सामान बाहर फेंका गया और परिवार के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। घटना के दौरान उनकी पत्नी कुसुम यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि यह मकान वर्ष 1983 से उनके कब्जे में है और इसे तोड़ने का कोई वैध आदेश नहीं था। वहीं, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर भी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


