Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस का तगड़ा एक्शन!
छत्तीसगढ़

बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस का तगड़ा एक्शन!

HD MAHANTBy HD MAHANTMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हिली पुलिस, रायपुर की सड़कों पर दिखाई ताकत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में रविवार रात पत्रकारों से की गई बदसलूकी के बाद बवाल मच गया। कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से न केवल हाथापाई की गई, बल्कि खुलेआम गाली-गलौज और धमकियां भी दी गईं। बाउंसरों की यह दबंगई पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया।

पिस्तौल लहराकर पहुंचा बाउंसर संचालक, पुलिस रही मौन

घटना उस समय और गंभीर हो गई जब बाउंसर एजेंसी का संचालक वसीम बाबू अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पत्रकारों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा। महिला सुरक्षाकर्मियों को जबरन गेट से हटाकर मीडियाकर्मियों की ओर धकेला गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।

तीन घंटे की चुप्पी के बाद पुलिस पर पड़ा दबाव, निकला विरोध जुलूस

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज पत्रकारों ने रायपुर प्रेस क्लब के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास की ओर विरोध मार्च किया। भारी दबाव के बाद मौदहापारा थाना पुलिस ने वसीम बाबू सहित तीन बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया। वसीम के घर से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस, शहर में मचा हड़कंप

सोमवार सुबह रायपुर की सड़कों पर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर जुलूस की शक्ल में घुमाया। यह नज़ारा जिसने भी देखा, वही पुलिस की कार्रवाई को सराहता नजर आया। लोगों ने इसे “गुंडागर्दी के खिलाफ बड़ा संदेश” बताया। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

धरना, निंदा और कार्रवाई का ऐलान

पत्रकारों ने मेकाहारा गेट पर धरना दिया, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने घटना की निंदा करते हुए बाउंसर एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री का सख्त संदेश 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पत्रकारों के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।”

पत्रकार सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

इस घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। मीडिया संगठनों ने मांग की है कि अस्पतालों व संवेदनशील क्षेत्रों में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेशभर के पत्रकार अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.