बिलासपुर 17 मार्च 2026/पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर चौकीदार से जमकर मारपीट की गई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, रिंग रोड टू स्पोर्ट सिटी में चौकीदारी करने वाले उमाशंकर ठाकुर पिता सुरेश सिंह ठाकुर 15 मार्च को ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मानू बंजारे अपने दोस्तों के साथ आया और पुलिस का मुखबिरी करने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की गई । हमले में सुरेश सिंह घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


