Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»रायपुर बना कबीरमय, सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न
छत्तीसगढ़

रायपुर बना कबीरमय, सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर, 04 जनवरी 2026/सद्‌गुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ संत संगठन के संयोजकत्व में आयोजित सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा सभागार में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रदेशभर से पहुंचे संत समाज के प्रतिनिधियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सद्‌गुरु कबीर की अमृतवाणी, संतवाणी और भजनों से सभागार पूरी तरह कबीरमय हो उठा। पद्मश्री भारती बंधु सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कबीर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कलाकार डॉ. सुरेश ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने सद्‌गुरु कबीर के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेशों को भजनों के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न समाजों के समाजसेवकों को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दुधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास जी द्वारा अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरएनएस समाचार एजेंसी के प्रबंध संपादक हर्ष शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत को संत समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं ने न केवल सद्‌गुरु कबीर की वाणी को श्रद्धापूर्वक सुना, बल्कि उनके द्वारा दिए गए सत्य, प्रेम, समरसता और मानवता के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। यह आयोजन सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सशक्त रूप से रेखांकित करने वाला सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात विश्व भ्रमणशील संत भुवनेश्वर साहेब से हुई चर्चा में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनमानस में आपसी प्रेम, सौहार्द और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारत सहित विश्वभर में होते रहना चाहिए, ताकि मानव विवाद छोड़कर संवाद की ओर बढ़े, क्योंकि हमारी समस्याओं का समाधान संवाद से संभव है, न कि विवाद से।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.