Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»“रायपुर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन, 1772 लाभार्थियों ने लिया भाग”
छत्तीसगढ़

“रायपुर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन, 1772 लाभार्थियों ने लिया भाग”

HD MAHANTBy HD MAHANTMay 26, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर (छ.ग)नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा “मिशन न्यू इंडिया” के अंतर्गत त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से मंच के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशेषज्ञों और 1772 लाभार्थियों ने भाग लेकर विविध विषयों पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख वक्ताओं में आईआईटी रूड़की (नई दिल्ली) के डायरेक्टर, विवेकानंद विश्वविद्यालय भिलाई के कुलपति, कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति, तथा उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आर्थिक उन्नयन के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। साथ ही, श्री हिमांशु (नई दिल्ली) द्वारा सरकारी योजनाओं में अनुदान की पात्रता एवं युवाओं को योजनाओं से जोड़ने के प्रभावी तरीकों पर जानकारी दी गई।

सहकारिता के क्षेत्र में महिला उन्नयन के संदर्भ में जिला सहकारी संघ की सीईओ श्रीमती मंजूषा तिवारी ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि महिलाएं किस प्रकार शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर स्वावलंबी बन सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंच के संस्थापक श्री रवि चाणक्य ने कहा कि आज देश के करोड़ों पढ़े-लिखे युवा सरकारी योजनाओं से अनजान हैं और इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मंच का उद्देश्य ऐसे युवाओं को शासन की योजनाओं से जोड़कर सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे देश की मुख्यधारा में भागीदार बन सकें।

सत्रों के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, और विदेशी घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। “मेरी पहचान” अभियान के माध्यम से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान पर विचार हुआ। “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अलावा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में पुनः सम्मिलित करने का प्रस्ताव भी मंच द्वारा पारित किया गया। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का आह्वान किया गया तथा सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से संबंधित योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने हेतु डॉ. राकेश मिश्रा को अधिकृत किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रधानमंत्री की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गुजरात की आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा रावल के नेतृत्व में देशभर में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संवर्धन मंच के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक श्री राम दयाल उइके करेंगे।

संगठन विस्तार को लेकर निर्देश दिए गए कि सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष 51 सदस्यीय कार्यकारिणी, सभी प्रदेश अध्यक्ष 21 सदस्यीय तथा जिला अध्यक्ष 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करें। इसके साथ ही 28 अनुशांगिक कार्यकारिणियों का भी विस्तार किया गया।

देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संचालित 125 योजनाओं को मंच की कार्य सूची में शामिल किया गया। इन योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रभाव का मूल्यांकन जमीनी स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा। यह मूल्यांकन प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित किया जाएगा, और प्रत्येक माह की 26 तारीख को ऑनलाइन बैठक में समीक्षा कर उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निष्क्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके स्थान पर प्रभारी नियुक्त किए गए। साथ ही “एक भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत और संस्कारिक भारत” के निर्माण हेतु सभी पदाधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 28 अनुशांगिक संगठन, उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्री राकेश मिश्रा जी, श्री नीरज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी विचार मंच (मुख्य शाखा), श्री सजीव विश्वास छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रेस महासंघ मंच, श्री कमलदास मुरचुले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक मंच, श्री राजाराम साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय गौ विज्ञान एवं ग्राम विकास मंच, श्री एच.डी.महंत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच,श्री रोहित कुमार यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण मंच, श्री गोरेलाल स्वर्णकार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक मंच, श्रीमती मंजूशा तिवारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंच, श्री हेमंत गोयल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच, श्री एस.एन. किशोर साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच, श्री राजकिशोर साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रीड़ा, कला एवं संस्कृति मंच, श्री जीतेन्द्र कुमार जैन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान मंच, श्री दिलीप नारखेड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन मंच श्री भूपेन्द्र कुमार पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय यूवा मोर्चा मंच, श्री नेहरू राम साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय राष्ट्रवादी विश्व मंच, श्री प्रणय सोनकर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय आई.टी. सेल मंच, श्री महेन्द्र लाण्डे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर महासंघ मंच, श्री रजनीष दुबे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच, डॉ. श्री चंदन अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय चिकित्सा मंच, श्रीमती प‌द्मा चंद्राकर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विश्व मानवाधिकार सुरक्षा मंच, श्री मुक्ति शरण शास्त्री छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्धिक मंच, डॉ. श्री रिषभ दुबे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कृषि एवं रोजगार मंच, श्री कमल मिश्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पूर्व सैनिक मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच श्री गोविन्द साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवभारत साहित्य मंच, श्री आशी सपरे (CS) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय आर्थिक सलाहकार मंच, श्री ओम प्रकाश मिश्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समस्या एवं संरक्षण मंच, श्री निशांत खेरकले छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंच, श्री टंकेश्वर चंद्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र मोदी विचार मंच, श्री प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच,
का विशेष योगदान रहा। 28 अनुशांगिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं भारत के विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण वर्ग में शामिल किया गया।
यह त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास के रूप में याद किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.