Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»शहर में पुलिस का तगड़ा एक्शन, बदमाशों में हड़कंप कमिश्नर के निर्देश पर वेस्ट जोन में सघन चेकिंग–कॉम्बिंग, 9 थानों की एक साथ दबिश
छत्तीसगढ़

शहर में पुलिस का तगड़ा एक्शन, बदमाशों में हड़कंप कमिश्नर के निर्देश पर वेस्ट जोन में सघन चेकिंग–कॉम्बिंग, 9 थानों की एक साथ दबिश

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 25 जनवरी 2026/पुलिस कमिश्नर महोदय, रायपुर के सख्त निर्देश पर शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने सरप्राइज एक्शन मोड में सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

डीसीपी (वेस्ट) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा, एसीपी श्री ईशु अग्रवाल एवं एसीपी श्री देवांश सिंह राठौर के साथ कुल 9 थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाला और प्रभावी कार्रवाई की।

अभियान के तहत थाना कबीर नगर क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग की गई। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोहबा बाजार चौक पर मोबाइल चेक प्वाइंट (MCP) लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने दस्तावेजों के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी।

इसके अलावा थाना टिकरापारा क्षेत्र के संजय नगर एवं संतोषी नगर में गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस की अचानक मौजूदगी से इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई, वहीं आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध पर नियंत्रण और शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस के इस सख्त अभियान से साफ संदेश है—कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए रायपुर में अब कोई जगह नहीं।

https://korbalive.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260125-WA0064.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.