Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»श्रद्धा और उल्लास से सराबोर भटगांव: रामनवमीं और नवरात्रि का दिव्य संगम”**
छत्तीसगढ़

श्रद्धा और उल्लास से सराबोर भटगांव: रामनवमीं और नवरात्रि का दिव्य संगम”**

HD MAHANTBy HD MAHANTApril 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

गायत्री मंदिर मे 3 कुण्डीय यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे श्रीराम जन्मोत्सव को आतिशबाजी करते हुए दीप महायज्ञ के साथ मनाया

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव में चैत्र नवरात्र और रामनवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया जहाँ श्रद्धालुओं ने 9 दिन तक माँ दुर्गा व माँ गायत्री की आराधना की और रामनवमी को विधिवत पूजा अर्चना करके पूर्णाहुति के साथ अपना नवदिवसीय उपासना सम्पन्न किया एवं शाम को भगवान राम, माता सीता,भैया लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान की मनोरम झांकी व डीजे बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जहाँ नगर के श्री राम मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिला.

भटगांव के गायत्री मंदिर मे नवदिवसीय साधना का आयोजन हुआ जिसमे गायत्री परिवार के साधको ने 24 -24 हजार गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान किये और नवमी के दिन 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करके पूर्णाहुति कर रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाया जहाँ सैकड़ो गायत्री परिजन व श्रद्धालुगण कार्यक्रम मे शामिल होकर कई संस्कार निःशुल्क करवाये और भोजन प्रसाद भी ग्रहण किये. वही दुर्गा मंदिर, मौली माता एवं अन्य माँ शक्तियों के मंदिरो मे भी माँ दुर्गा के साधको ने नव दिन तक विधिवत माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ किये.

वहीँ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे आतिशबाजी करते हुए दीप महायज्ञ के साथ श्रीराम चंद्र के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया.

कई मंदिरो व चौक चौराहो मे देर रात्रि तक संगीतमय रामायण एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ.

सामाजिक समरसता व परम्परागत भव्यता के बीच भटगांव नगरवासियों ने बड़े धूमधाम से चैत्र नवरात्र व रामनवमी के दोहरे त्योहार को धूमधाम से मनाते नजर आये. वहीं समस्त नगरवासियों ने नगर में भव्य जुलूस शोभायात्रा निकालकर हिन्दू पर्व शोभायात्रा में कंही या देवी सरभुतेषु.. तो कंही भय प्रकट कृपाला ,दिन दयाला….। कंही जय दुर्गे तो फिर कंही जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे व गीत गुंजायमान हो रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए यह पावन दिन काफी खास रहा ।आज शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम दोंनो की आराधना के आनंद का दीन था। इधर उत्साह का उत्साह व उमंग, तनाव व थकान भरे जीवन में ऐसे सुयोग ऐसे पर्व-त्योहारों के मौक़ों पर ही नसीब हो पाते हैं। श्रद्धालु बुजुर्गों से लेकर बच्चे व महिलाओं के हर्षित पुलकित मन की खुशियाँ तो दूसरी ओर शहर के बीचों बीच स्थित श्री राम मंदिर के दरबार मे छटा आज देखती ही बनती थी।

रामनवमी के दिन सुबह से ही श्री राम मंदिर में हर उम्र व हर तबक़े के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। श्री राम मंदिर का परिषर काफी बड़ा होने के बावजूद भीड़ की अधिकता की वजह से कई मौकों पर बेचारे श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम जी की दर्शन कर पाना तक दुर्लभ हो जा रहा था। इसके पूर्व नगर में अष्टमी की रात भी भगवती भक्तों की भीड़ देखते ही बनती थी। हिन्दू नववर्ष व रामनवमीं के उपलक्ष्य में निकाले गए यह भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा नगर के श्री राम जानकी मंदिर से शुरूवात कर नगर के विभिन्न चौक चौराहा गली बस्ती होते हुए पुनः नगर के श्री राम जानकी मंदिर में पहुंचकर समापन किया गय

 

 

वहीँ कार्यक्रम मे नगरवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जहाँ नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, राजा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह छोटू दादा ,पूर्व नपा अध्यक्ष टाइगर कुर्रे, मण्डल अध्यक्ष धीरज दीक्षित,सभापति लीलाधर वैष्णव , सभापति पप्पू यादव, प्रवेश दुबे पार्षद, महादेवा यादव पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल , पार्षद प्रतिनिधि रामा हिरवानी, सुरेश रघु पूर्व पार्षद , संजीव साहू भाजपा नेता , अमित केशरवानी ,रमाकांत पाण्डेय , हरदिहा पटेल समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल , रुपेश साहू, जिधन देवांगन संजीव राजेत्री शिक्षक,पत्रकार रामदुलार साहु,प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल, सुरेन्द यादव, करियर पॉइंट नेशनल स्कूल के डायरेक्टर नरेश चौहान,राजीवलोचन साहू ,रविन्द्र सिंह , प्रवीण धीवर , पुनाउ धीवर , महेंद्र धीवर , रेवा राम रघु, चंद्रकांत देवांगन इत्यादि गणमान्य नागरिक शामिल होकर सहयोग प्रदान किया.

 

 

 

समापन के पश्चात आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद इत्यादि की भी व्यवस्था किया गया था.कार्यक्रम को सफल बनाने मे आयोजक समिति, बीपी जोन के सदस्य, सर्व मित्र मण्डल एवं विभिन्न संगठन के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा.

 

सफाई के लिए नगर पंचायत भटगांव के कर्मचारियों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा तो वही शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था , शांति व्यावस्था के लिए भटगांव पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.