Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»सहकारी बैंक में 26 करोड़ से अधिक का घोटाला, 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सहकारी बैंक में 26 करोड़ से अधिक का घोटाला, 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANTMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
 बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के कुसमी और शंकरगढ़ स्थित सहकारी बैंकों में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें 26 करोड़ 74 लाख रुपए से अधिक की गबन की पुष्टि हुई है। इस मामले में बैंक के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों और जाली खातों के जरिए भारी वित्तीय अनियमितताएं कीं।

2013 से चल रहा था घोटाला

पुलिस जांच में पता चला कि यह घोटाला वर्ष 2013 से 2022 के बीच अंजाम दिया गया। इस दौरान विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश अकाउंट, ग्राम पंचायतों के खाते, समितियों के केसीसी अकाउंट, एमटी लोन, गोडाउन लोन, निजी बचत खाते और नकद आहरण के माध्यम से करोड़ों की हेराफेरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में कई उच्चाधिकारी शामिल

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहायक मुख्य प्रवेक्षक अशोक सोनी, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन, संस्था प्रबंधक (शंकरगढ़) विजय उइके, प्रभारी लिपिक तबारक अली, प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक (अंबिकापुर) राजेंद्र पांडेय, समिति सेवक सुदेश यादव, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश भगत, शाखा प्रबंधक सबल राय और वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास चंद्र पांडवी शामिल हैं।

फर्जी वाउचर और सिग्नेचर का सहारा

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि जांच में फर्जी वाउचर तैयार करना और अन्य व्यक्तियों के हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर लेन-देन करना पाया गया। मामले में IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120B और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जांच जारी, अन्य नाम भी आ सकते हैं सामने

एसपी ने बताया कि इस घोटाले की जांच अभी भी जारी है और अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। आगे जांच में जो भी नाम या सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला राज्य में सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कठोर निगरानी तंत्र की आवश्यकता को उजागर करता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
HD MAHANT

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.