बिलासपुर 15 अप्रैल 2026/ थाना बिल्हा पुलिस ने गंभीर अपराध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दरअसल पीड़िता ने 13 अप्रैल को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च की रात लगभग 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (23) बिल्हा, उसके घर में घुस आया। आरोपी ने चाकू अड़ाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टंडन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद 14 अप्रैल को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



