Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»धमतरी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, 13 अफसरों के तबादले से बदली 11 थानों की तस्वीर
छत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, 13 अफसरों के तबादले से बदली 11 थानों की तस्वीर

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

धमतरी 8 मई 2026/ पुलिस महकमे में शुक्रवार को ऐसा प्रशासनिक भूचाल आया जिसने पूरे जिले की पुलिसिंग का चेहरा बदल दिया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने एक साथ 08 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक और 02 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर कानून व्यवस्था पर कसावट का बड़ा संदेश दे दिया। जिले के 10 थानों और 01 चौकी की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है। लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भी भर दिया गया है। सबसे अहम बदलाव थाना कोतवाली और भखारा में देखने को मिला, जहां प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद नई पदस्थापनाएं की गईं। कोतवाली टीआई के रायपुर ट्रांसफर के बाद यह कुर्सी खाली पड़ी थी, वहीं एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण के बाद भखारा थाना प्रभारी को एसपी रीडर बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई। इसी के साथ साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन के बाद वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की जरूरत को भी पूरा किया गया। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई और अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए। एसपी ने साफ कहा है कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस फेरबदल को केवल सामान्य तबादला नहीं बल्कि जिले में पुलिसिंग को धार देने वाली रणनीतिक कार्रवाई माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बदलते अपराध स्वरूप, साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और बेहतर जनसंपर्क को ध्यान में रखकर यह प्रशासनिक सर्जरी की गई है। धमतरी पुलिस का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब सुस्ती नहीं, बल्कि मैदान में रिजल्ट देने वाले सिस्टम पर फोकस होगा। बहरहाल, इस बड़े फेरबदल के बाद जिले में पुलिसिंग का नया चेहरा कितना असर दिखाता है, इस पर अब सबकी नजरें टिक गई हैं।

धमतरी पुलिस तबादला सूची : किसे मिली कहां नई जिम्मेदारी

1. राजेश जगत — थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी

2. अवधराम साहू — रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना प्रभारी कुरूद

3. शरद ताम्रकार — थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी भखारा

4. चकधर बाघ — थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी दुगली

5. अरूण साहू — थाना प्रभारी मेचका से थाना प्रभारी नगरी

6. टुमनलाल डडसेना — rक्षित केन्द्र धमतरी से थाना प्रभारी खल्लारी

7. चन्द्रकांत साहू — थाना प्रभारी कुरूद से थाना प्रभारी अर्जुनी एवं प्रभारी साइबर पुलिस थाना

8. रामकिशन मरकाम — थाना प्रभारी दुगली से रक्षित केन्द्र धमतरी

9. लक्ष्मीशंकर मण्डलेश्वर — थाना नगरी से थाना प्रभारी केरेगांव

10. अजय सिंह — चौकी प्रभारी बिरेझर से थाना प्रभारी सिहावा

11. बलवीर सिंह — थाना प्रभारी केरेगांव से थाना प्रभारी मेचका

12. प्रदीप सिंह — प्रभारी साइबर पुलिस थाना से चौकी प्रभारी बिरेझर

13. प्रकाश नाग — थाना प्रभारी खल्लारी से थाना दुगली

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.