Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»17 करोड़ की लागत से बनेगा अशोकनगर-बिरकोना फोरलेन मार्ग, अतिक्रमण हटने के बाद तेज होगा निर्माण कार्य
छत्तीसगढ़

17 करोड़ की लागत से बनेगा अशोकनगर-बिरकोना फोरलेन मार्ग, अतिक्रमण हटने के बाद तेज होगा निर्माण कार्य

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 10 मई 2026/ शहर के यातायात दबाव को कम करने और अशोकनगर से बिरकोना तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना अब अतिक्रमण और तकनीकी बाधाओं के कारण चर्चा में है। सड़क निर्माण की योजना में 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और कई अवैध कब्जे बन रहे बाधा, हटाने के बाद ही तैयार होगी 80 फीट चौड़ी सड़क लगभग 16.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 80 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण में फिलहाल 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और अनेक अवैध कब्जे बड़ी रुकावट बने हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन अवरोधों को हटाने के बाद ही निर्माण कार्य गति पकड़ सकेगा। जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के लिए अशोकनगर से बिरकोना मार्ग तक कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। मार्ग के किनारे बने अस्थायी निर्माण, गुमटियां तथा कुछ स्थायी कब्जों को भी चिन्हित किया गया है। बिजली विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए सीएसईबी ने करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपये की मांग रखी है।

दो चरणों में होगा सड़क निर्माण

परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में बिरकोना ओवरब्रिज से सिरगिट्टी तक सड़क का विस्तार किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में अशोकनगर चौक से बिरकोना तक का कार्य होगा। सड़क निर्माण के साथ-साथ नाली, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

निर्माण कार्य और खुदाई के चलते क्षेत्र के दुकानदारों तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह खुदी सड़कों और अधूरी नालियों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि धूल, जाम और अव्यवस्थित यातायात से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

जनहित में जरूरी है चौड़ीकरण

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सड़क चौड़ीकरण को शहर के विकास के लिए आवश्यक बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से यह मार्ग संकरा होने के कारण दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से जूझ रहा है। फोरलेन सड़क बनने के बाद अशोकनगर, सिरगिट्टी और बिरकोना क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

प्रशासन का दावा – जल्द हटेंगे अवरोध

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मंदिरों और अन्य संरचनाओं को लेकर संबंधित पक्षों से चर्चा की जा रही है। सहमति बनने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह मार्ग शहर के प्रमुख और व्यवस्थित यातायात कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।

चौड़ीकरण जनहित के लिए

लोगों का भी यह समाधाना होगा कि यह सड़क चौड़ीकरण और नालियों का काम जनहित के लिए ही है। जो कब्जे हुए हैं उन्हें हटाने में सहयोग करना ही होगा। बिजली के खंबे बिजली विभाग द्वारा ही लगाए गए हैं। अब इन्हें हटाने के लिए बिजली विभाग राशि मांग रहा है। व्यवस्थित और सही काम हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

– सुशांत शुक्ला, बेलतरा विधायक

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.