Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कन्या शाला भटगांव में तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश माननीय गुरुपंच सर के मार्गदर्शन में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश गुरुपंच सर द्वारा बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की गईं। शिविर में बच्चों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई तथा वर्तमान समय में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही शिक्षा के महत्व…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अप्रैल 2025/पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के बाद जिले के नागरिकों के समस्याओं, मांग, शिकायत के निवारण के लिए अब जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा पुनः जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आगामी बुधवार से किया जायेगा। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें जिला व ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। आवेदकों से आवेदन पत्र लिया जाएगा, जिसका निराकरण तत्काल शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की प्रस्तावित सूची कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार 9 अप्रैल को बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत डभरा (भंवरपुर) में, 17 अप्रैल को सारंगढ़…
रायपुर/”स्ट्रांग वूमेन’एस पावर क्लब” के द्वारा एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाना और उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना है। इस अभियान के तहत क्लब की संस्थापक नीता थापा के नेतृत्व में सभी मेंबर्स ने अपने-अपने घरों, छतों और बगीचों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की जिम्मेदारी ली है। इस मुहिम में क्लब के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और पक्षियों के लिए स्कोरे (पानी के पात्र) और दाने की व्यवस्था कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस नेक कार्य…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को जिला मुख्यालय सारंगढ़ आयेंगे। राज्य के संवैधानिक प्रमुख के जिला प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इस आशय का आदेश कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ से जारी किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों ने दिए विभागीय जानकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अप्रैल 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों ने अपने विभाग की जानकारी दी। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के समक्ष सोमवार 7 अप्रैल को दी जाएगी। विभागीय जानकारियों में आवश्यक फोटो, बिंदुओं, जिले का आंकड़ों, किसी भी विषय के सभी बिंदुओं पर पर्याप्त जानकारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दिए। सभी अधिकारियों ने अपने विभाग की जानकारी दी। इस अवसर पर डीएफओ पुष्पलता टंडन, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीईओ…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अप्रैल 2025/ राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे का कार्यालयीन सूचना पत्र उनके परिसहाय ने जारी की है।
रायपुर: रायपुर पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए आरवी ग्रुप और स्पाश एडवाइजर प्रा. लि. द्वारा संचालित फर्जी लोन स्कीम का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभय कुमार गुप्ता उर्फ अमयकांत गुप्ता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 250 से अधिक लोगों से लोन दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज लिए और विभिन्न बैंकों से उनके नाम पर लोन स्वीकृत करवा दिया। इसके बाद आरोपियों ने निवेशकों को झांसा दिया कि यदि वे लोन की 50% राशि आरवी…
कबीरधाम, 04 अप्रैल 2025 – जिले में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कबीरधाम पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। आज दिनांक 04 अप्रैल को जिला मुख्यालय में 27 अवैध मोडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं यातायात प्रभारी…
शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार, कौशल परीक्षा उपरांत चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची का हुआ प्रकाशन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2025/मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में रिक्त संविदा पदो पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार, कौशल परीक्षा के प्राप्तांक अनुसार पदवार पृथक-पृथक चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। यह सूची जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के…
संचालक लोक शिक्षण ने जारी किया आदेश सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2025/वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय अशकीय स्कूलों शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में शाला संचालन के लिए समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन एक पाली : एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक,…
