Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2025/ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार 2016 बैच के आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने वित्त से जुड़े कई रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर कराया। इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर एस के टंडन, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और वर्षा बंसल उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पदभार के पहले कलेक्टर धर्मेश साहू से विश्राम गृह सारंगढ़ में मुलाकात किया। इस दौरान वे जिले के संबंध में आपसी चर्चा किए।…
20 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला के नेतृत्व में गठित चार विशेष टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। इन ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जब्त किया गया – एक ऐसा ज्वलनशील ज़खीरा जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था। कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री: 10200 लीटर डीजल – कीमत ₹10,15,000/- 7210 लीटर पेट्रोल – कीमत ₹7,21,000/- 8000 लीटर एथेनॉल – कीमत ₹4,00,000/- कुल 25,410 लीटर ज्वलनशील पदार्थ, कुल अनुमानित कीमत…
रायपुर, 17 अप्रैल 2025। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक बड़ी ठगी के मामले में आरोपी ऋषभ गोयल उर्फ चिन्टू (उम्र 30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, श्याम मंदिर के पास, नेवरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खरोरा स्थित “ऋषभ ऑटोमोबाइल्स” के नाम से एक फर्जी स्कीम चलाकर लोगों को ठगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा ऐसी स्कीम चलाई जा रही थी जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 2500 रुपये प्रति माह जमा कराने पर 24 माह बाद 60,000 रुपये नगद या एक टीवीएस बाइक देने का लालच दिया गया। साथ ही हर माह एक लक्की ड्रा निकालने की बात…
रायपुर, 17 अप्रैल 2025 – आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में दो पालियों में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, दोषसिद्धि दर में वृद्धि एवं न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया। प्रथम पाली की बैठक में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, उप संचालक अभियोजन, शासकीय अभिभाषक, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी एवं सहायक शासकीय अभिभाषकों की उपस्थिति रही। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग के बीच…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2025/ग्रीष्म ऋतु में जिले के नागरिकों के निस्तारी और पशु पक्षियों के पेयजल संकट निवारण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा केड़ार और पुटका जलाशय (डेम) से, निर्धारित सीमा में जनवरी 2025 से अब तक नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय से नहर में जल छोड़ना, एक सतत् प्रक्रिया है। बरमकेला क्षेत्र के किंकारी डेम में निर्धारित सीमा तक जल को रखकर अतिरिक्त जल को नहर में छोड़ा गया है। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था बेजुबान पशु पक्षियों के लिए वरदान है, जिले के जल संसाधन विभाग के अनुरूप अन्य विभाग भी अपने स्तर…
बेजुबानों वन्य प्राणियों के लिए जीवनदायी पेयजल व्यवस्था सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2025/वन विभाग के द्वारा जिले के गोमरडा अभयारण्य के सारंगढ़ और बरमकेला रेंज में वन्य प्राणियों के प्यास बुझाने के लिए 50 सासर (एक कांक्रीट स्थल) में टैंकर से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। वन प्रबंधन का यह पेयजल व्यवस्था बेजुबानों वन्य प्राणियों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है। यह जल स्रोत वन्यजीवों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय बन गया है, जहां वे बिना किसी खतरे के अपनी प्यास बुझा सकते हैं।जंगल में जल संकट हमेशा से ही एक गंभीर समस्या रहा है, खासकर गर्मियों के…
स्नातक उत्तीर्ण सीजी व्यापम की वेबसाइट में भर सकतें हैं आवेदन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं के लिए शासकीय भर्ती का प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में विकास आयुक्त कार्यालय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के 200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें 193 रिक्त एवं 7 बैकलॉग शामिल है। इस पद के लिए अभ्यर्थी को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर को प्राथमिकता दी जाएगी। सीजी व्यापम की वेबसाइट में 02 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिया मार्गदर्शन, अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए हुआ एमओयू सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2025/ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत सभागार सारंगढ़ में सामाजिक समरसता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। समारोह में विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने उपस्थित समाज प्रमुखों को शाल एवं…
गायत्री मंदिर मे 3 कुण्डीय यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे श्रीराम जन्मोत्सव को आतिशबाजी करते हुए दीप महायज्ञ के साथ मनाया भटगांव : नगर पंचायत भटगांव में चैत्र नवरात्र और रामनवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया जहाँ श्रद्धालुओं ने 9 दिन तक माँ दुर्गा व माँ गायत्री की आराधना की और रामनवमी को विधिवत पूजा अर्चना करके पूर्णाहुति के साथ अपना नवदिवसीय उपासना सम्पन्न किया एवं शाम को भगवान राम, माता सीता,भैया लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान की मनोरम झांकी व डीजे बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जहाँ नगर के…
स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर मीडिया को कार्यक्रमों से दूर रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि उसकी खामियों और गलतियों को उजागर न किया जा सके। यह केवल पत्रकारों के काम में बाधा नहीं है, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। घटना के बाद मीडियाकर्मियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है, जहां चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश की जा रही है। पत्रकारों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों…
