Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर। मिक्की मेहता मर्डर केस की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार नारायण शर्मा के खिलाफ रची गई झूठी साज़िश का पर्दाफाश हो गया है। माननीय न्यायालय ने दिनांक 25 सितंबर 2024 को उन्हें दोषमुक्त कर पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया। न्याय के इस फैसले के बाद पत्रकार ने झूठी शिकायतकर्ता अरविंद अवस्थी को एक करोड़ रुपये की मानहानि का कड़ा नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 जुलाई 2011 को थाना कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 300/11 के तहत IPC की गंभीर धाराओं में झूठा मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह सब तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता, थाना…
बैठक में स्थानीय पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने, विज्ञापन रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने, तथा डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यह बैठक अमृत संदेश की पत्रकारिता प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है। बैठक के दौरान आपसी सहयोग, पारदर्शिता, और मीडिया की भूमिका को लेकर कई सकारात्मक सुझाव भी सामने आए।
रायपुर। रायपुर-बलौदबाज़ार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे, जो खरोरा के ग्राम बाना बनारसी में आयोजित चौथिया छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए और नगर पंचायत भटगांव के वार्ड 5 में आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 09 मई तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, भटगांव के पता में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदन पत्र में सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्रता की शर्ते पूरा करने वाले पात्र परिवारों को ही लाभान्वित किया जाएगा। मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत मोर दुआर-साय सरकार महाभियान विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा में सर्वेक्षण करने का अंतिम तिथि 30 अप्रैल था, जो अब 15 मई 2025 तक बढ़ाया गया है। ग्राम पंचायतों में सर्वे करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत छुटे हुए शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2.0 में शामिल करने हेतु चलाए जा रहे मोर दुआर…
रायपुर, 3 मई 2025 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित डायमंड हॉल में “बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन www.supportjournalism.in के शुभारंभ के उपलक्ष्य में किया गया। इस मंच पर महात्मा गांधी, गणेश शंकर विद्यार्थी, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के मूल्यों को रेखांकित किया गया। अमित गौतम…
1 मई 2025 को खमतराई थाना क्षेत्र में कृष्णा वर्मा नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तालाब मैदान के पास एक युवक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को सूचना दी गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई। प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या का प्रतीत हुआ, जिस…
सलिहाघाट (भटगांव), 1 मई 2025 — अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज सलिहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अध्यक्ष जिला न्यायाधीश माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन जी एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के मार्गदर्शन में तथा तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष पुनीत राम गुरूपंच जी के आदेश पर संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य मजदूरों और ग्रामीण जनों को उनके श्रम अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि मजदूरों को संविधान और कानून द्वारा निम्नलिखित अधिकार प्राप्त हैं: अपनी पसंद का काम…
अमित गौतम बोले— पत्रकारों के सच्चे हितैषी थे राजा साहब, उनका जाना अपूरणीय क्षति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि राजा साहब पत्रकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। वे न केवल एक जनप्रतिनिधि बल्कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का अहम स्तंभ मानने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष यूनियन की टीम ने हरि गुजर महल स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की थी, जहाँ राजा साहब ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने मीडिया को शासन-प्रशासन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया था। गौतम ने बताया कि…
सुशासन तिहार में आवेदिका श्रध्दा सारथी को मिली राशनकार्ड श्रध्दा सारथी को अब मिलेगा पीडीएस दुकान से चावल सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 अप्रैल 2025/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार, आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना और शासन-जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुँच सके। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के…
