Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 8372 परीक्षार्थी होंगे शामिल सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में 22 मई गुरुवार को बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक बीएड प्रवेश परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से 04:15 बजे तक डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रथम पाली में 3255 एवं द्वितीय पाली में 5117 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 8372 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में कई परीक्षा केन्द्र बनाए…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/ आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अभियान के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय आसवन एवं परिवहन पर प्रभाव नियंत्रण कार्यवाही की। वृत सरिया की कार्यवाही में 10 बल्क लीटर कच्ची शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार आबकारी विभाग वृत्त बिलाईगढ़ को वृत्त के ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पवनी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में एक व्यक्ति बोर बाड़ी के पास कच्ची महुआ शराब का विक्रय कर रहा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधा दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में जिला मेडिकल बोर्ड बोर्ड का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें कुल 29 नागरिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें 03 सिकल सेल, 12 अस्थिबाधित, 01 मानसिक रोग तथा 13 जनरल फिटनेस जारी का प्रमाण पत्र जारी किया गया।
कलेक्टर ने इंजीनियरों को फील्ड में गुणवत्ता चेक करने के निर्देश दिए सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा जिले के निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लिया गया। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के निविदा की स्थिति, प्रक्रियाधीन कार्यों की स्थिति, भू अर्जन, मरम्मत, आदि कार्यों का विस्तार से समीक्षा किया। कलेक्टर ने कहा कि सड़क और नहर के मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी विभागों के इंजीनियरों को फील्ड में जाकर कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण करने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/सजग, सुरक्षा, सुधार के ध्येय वाक्य पर कार्य कर रहे उप जेल सारंगढ़ का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय और डिप्टी कलेक्टर अशोक मार्बल ने औचक निरीक्षण किया। सभी ने आगंतुक रजिस्टर में अपना नाम दर्ज किया और रसोई, बैरक, वीसी कक्ष, भंडार आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रधान आरक्षक से पूछताछ किए कि, बंदी की मारपीट क्यों हुआ और सिपाही ड्यूटी में था तो वो क्या कर रहा था। प्रधान आरक्षक ने बताया कि शौचालय के आसपास किसी बात से झगड़ा हुआ था। कलेक्टर और एसपी ने सभी बैरक के सभी…
रायपुर, 18 मई 2025 — मानिकपुरी पनिका/पनका समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज महादेव घाट, रायपुर में निर्वाचन अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सद्गुरु कबीर साहेब की मंगल आरती के साथ की गई, जिसके पश्चात प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश मानिकपुरी ने इस अवसर पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से हजारों समाजजनों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया 18 मई से प्रारंभ…
समारोह के आकर्षण रहे वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत, जिन्हें उनके दीर्घकालिक पत्रकारिता योगदान के लिए “पत्रकार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। श्री महंत राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में निष्पक्ष पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निर्भीक लेखनी, जनहित के मुद्दों पर सशक्त हस्तक्षेप और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत एच.डी. महंत ने कहा, “पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। आज के डिजिटल युग में जब सूचना तीव्र…
बिलासपुर।दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, लेखक एवं कवि सुरेश सिंह बैस जी को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री बैस के पत्रकारिता, साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र में दिए गए अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गरिमामयी समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेल्थरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, नगर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, दैनिक छत्तीसगढ़ आज के प्रधान संपादक श्री रामावतार तिवारी एवं बिलासपुर ब्यूरो प्रमुख श्री कमलेश लोहात्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का माहौल साहित्यिक…
डॉ. आमेटा ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “उनमें संगठनात्मक दक्षता, कार्य के प्रति समर्पण और पर्यावरणीय विषयों की गहन समझ है। उनके नेतृत्व में मंच को नई दिशा, नवीन विचार और कार्यक्षमता प्राप्त होगी।” नई जिम्मेदारी संभालते हुए प्रकाश शर्मा ने कहा, “यह पद मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक भूमिका नहीं, बल्कि प्रकृति और राष्ट्र सेवा की एक पुनीत साधना है। मैं इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा।” मंच परिवार ने श्री शर्मा का हर्षपूर्वक स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, नैतिक मूल्यों व जनसंपर्क कौशल से संगठन को…
राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने सौंपा महत्त्वपूर्ण दायित्व, डॉ. आमेटा का रायपुर दौरा रहा पर्यावरणीय विमर्श का केंद्र रायपुर, 15 मई 2025: राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय जनजागरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रायपुर निवासी एच. डी. महंत को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा द्वारा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय रवि चाण्यक और उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा की संयुक्त अनुशंसा पर की गई। इस ऐतिहासिक अवसर के साथ ह…
