Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 मार्च 2025/दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शनिवार 1 मार्च को बारहवीं के हिंदी प्रश्न पत्र से प्रारंभ हुआ है, जिसमें 6175 कुल विद्यार्थी में से 6057 उपस्थित और 118 अनुपस्थित थे। यह परीक्षा 28 मार्च तक संचालित होगा। दोनों बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है। जिले में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं है।सरसीवां और मंधाईभांठा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार आयुष तिवारी और उनकी उड़नदस्ता टीम ने की। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/01 मार्च 2025 – हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के अंतर्गत आज जिले में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें से 59 केंद्रों का निरीक्षण विशेष दलों द्वारा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के दौरान किसी भी नकल प्रकरण की सूचना नहीं मिली, जिससे परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न माना जा रहा है। परीक्षा व्यवस्था पर जिला नोडल अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि आगे भी इसी प्रकार कड़ी निगरानी रखी…
रायपुर।इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान तथा वीर अकादमी बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में 23 वॉ राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का अनुष्ठान रविवार को आयोजित हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ रायपुर से डॉ पंडित पीके तिवारी को वाचस्पति की मानद उपाधि (डॉक्टरेट अवार्ड) से अलंकृत किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी में 15 राज्यों से प्रतिष्ठित पुरातत्व विद्, इतिहास विद्, साहित्य विद्, समाज शास्त्री व अधिकारियों का आगमन भव्यता के साथ हुआ। कलेक्टर श्री मीना को कलेक्टर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लक्ष्याधिपति वाचस्पति की मानद उपाधि (डॉक्टरेट अवार्ड) से अलंकृत किया गया। अध्यक्षता डॉ. रामविजय शर्मा, पुरातत्व विद् (बिहार)…
जांजगीर। शिवरीनारायण मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाल ही में हुए एक युवक की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी के तहत मेले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने युवकों और नाबालिगों से स्टील के हजारों कड़े, फैंसी चाकू, स्टील पंच और खतरनाक अंगूठियां जब्त की हैं। गौरतलब है कि मेले की शुरुआत में ही एक विवाद के दौरान एक युवक की स्टील के वजनी कड़े से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस…
रायपुर/: “सपने उन्हीं के सच होते हैं, जो उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।” इस कहावत को चरितार्थ किया है चंद्रशेखर मेहेर एवं आयुष मेहेर ने, जिन्होंने ब्राइट फ्यूचर लाइफ केयर के डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस में सिल्वर रैंक प्राप्त कर सफलता की एक नई कहानी लिखी है। यह उनकी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रमाण है। मेहनत और सही रणनीति का परिणाम डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में सफलता पाना आसान नहीं होता, लेकिन चंद्रशेखर और आयुष मेहेर ने अपने कौशल, परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो…
भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इनमें से भी कई एसयूवी को खास एडिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। प्रमुख निर्माता Mahindra की ओर से Scorpio N के Carbon Edition को लाया गया है और Tata ने भी हाल में ही Safari को Stealth Edition के साथ लॉन्च किया है। दोनों एसयूवी के इन खास एडिशंस में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इनको खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Mahindra Scorpio N…
Lenovo IdeaPad Slim 5 को भारत में AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ अपग्रेड किया गया है और अब ये बिक्री के लिए उपलब्ध है। यूजर्स लैपटॉप पर 14 और 16 इंच डिस्प्ले ऑप्शन्स के बीच सेलेक्ट कर सकते हैं, जिसमें 60Wh बैटरी है। लैपटॉप में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने का दावा किया गया है और इसमें लेनोवो के AI Now और लर्निंग जोन जैसे AI-बेस्ड फीचर्स प्री-इंस्टॉल्ड हैं। इनसे यूजर्स को पर्सनल और प्रोफेशनल टास्क जैसे वर्कफ्लो ऑप्टिमाइजेशन, डॉक्यूमेंट समराइजेशन, टेक्स्ट कन्वर्जन आदि में मदद मिलेगी। Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen 10) की भारत में कीमत लेनोवो आइडियापैड…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2025/पंचायत चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के कारण फैज मोहम्मद, क्षेत्र सहायक मार्कफेड, मनहरण लाल अमलीवार व्याख्याता वर्ग 1 बिलाईगढ़, अशोक कुमार साहू शिक्षक ई एलबी बिलाईगढ़, सुषमा पटेल शिक्षक एलबी सारंगढ़, शोभाचंद मालाकार शिक्षक बरमकेला, सारंगढ़ के शिक्षक एलबी सिदार सिंह सिदार, गुलाब सिंह सिदार और सहायक शिक्षक एलबी सारंगढ़ संतोष कुर्रे, सावित्री सिदार और नरेंद्र सिंह राज, रामशरण सिदार व्याख्याता, तरुण सिंह बहेलिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, रामकुमार कंवर, सहायक ग्रेड 2 आबकारी सस्पेंड हो गए हैं। इन सभी का, मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण हेतु निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें ये…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव: करियर पॉइंट नेशनल स्कूल, भटगांव में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस खास मौके पर विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके साथ ही, कुछ बच्चों ने भावुक कविताओं और भाषणों के जरिए अपने माता-पिता के…
रायपुर, 15 फरवरी 2025 – सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 65 से अधिक लोगों को बनाया शिकार आरोपियों ने 65 से अधिक बेरोजगार युवाओं को शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये ऐंठे। मामले की जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। ऐसे दिया…
