Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
ग्रामीणों क्षेत्रों में अध्ययनरत एसटी एसी वर्ग के स्कूली बच्चों को अपने स्कूल में जमा करना होगा आवेदन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2025/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने ग्रामीणों क्षेत्रों में अध्ययनरत एसटी एसी वर्ग के स्कूली बच्चों के लिए है जो रायपुर बिलासपुर जैसे बड़े शहर के प्राइवेट स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अपने स्कूल में विद्यार्थियों को 14 फरवरी 2025 तक आवेदन जमा करना होगा।लिखित परीक्षा जिला स्तर…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त की जा सकती है। [pdf-embedder url="https://korbalive.com/wp-content/uploads/2025/02/DocScanner-Jan-27-2025-2-53-PM1_250212_181723.pdf" title="DocScanner Jan 27, 2025 2-53…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2025/ पंचायत चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में आयोजित पीठासीन अधिकारी, मतदान दल 1,2,3 के प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि, सभी अनुशासन से संयमित व्यवहार करेंगे। मतदान देने वाला मतदाता के पास मत पत्र नहीं हो तो, उसे कौन से वार्ड के व्यक्ति हो, पूछा जाय, फिर उस वार्ड का मत पत्र जिस टेबल में वितरित हो रहा, वहां भेजना है। टेबल के ऊपर वार्ड का अलग अलग नाम जरूर लिखना होगा, ताकि मतदाताओं को…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2025/ सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद की अध्यक्षता में और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों की उपस्थिति में नगर पंचायत पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, सरिया और बरमकेला में हुए मतदान कार्य का समीक्षा किया गया। इस दौरान सामान्य परीक्षक ने सभी आंकड़ों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष जानकारी दी और किसी प्रकार की कोई असुविधा, शिकायत यदि कोई हो तो उसकी मांग की गई। इस प्रकार कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम बिलाईगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव, 11 फरवरी 2025: नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष और 15 वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 69.48% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें हजारों मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। अब प्रत्याशियों का भाग्य EVM में सुरक्षित हो गया है, और इसका निर्णय 15 फरवरी 2025 को मतगणना के बाद होगा। मतदान का समय और मतदाताओं की संख्या नगर पंचायत भटगांव में कुल 10,686 मतदाता थे, जिनमें 5,579 महिलाएं और 5,107 पुरुष शामिल थे। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। सुबह 10 बजे…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में प्रखर चंद्राकर एसडीएम सारंगढ़ ने बरमकेला एवं सरिया नगर पंचायत के मतदान केन्द्र के कार्यों का, वहीं बिलाईगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने नगर पंचायत पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा में मतदान कार्य को पूरा कराया। जिले के छह नगर पंचायत में आयोजित नगर पालिका निर्वाचन में 15438 महिलाओं और 14638 पुरुषों ने मतदान में भाग लिया, जबकि इन 6 नगर पंचायत में तृतीय लिंग मतदाता नहीं है। 19930 महिला मतदाता है, वही 18376 पुरुष मतदाता है। जिले का औसत मतदान 78.52 प्रतिशत रहा। मतदान प्रतिशत…
सभी वर्गों के मतदाताओं में मतदान करने दिखा खासा उत्साह सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 फरवरी 2025// राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ भटगांव सरसीवा पवनी सरिया बरमकेला के सभी 90 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। सबेरे से ही मतदान को लेकर सभी वर्गों के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा, दिव्यांगजन व वरिष्ठजन सहित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। सभी नगरीय निकायों में प्रातः 08 बजे मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने नगर पंचायत सरसीवा, भटगांव, पवनी और बिलाईगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली और मतदाताओं से कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर ने पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने सरिया बरमकेला…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/जिले के नगर पंचायत बरमकेला में मंगलवार को लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए बड़ी तादाद में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग अपने सहभागिता निभाई, जिससे सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान करने के समय तय था। सुबह 8 बजे से खूब महिला पुरुषों युवा बुजुर्ग की भीड़ दिखाई दिया। इसमें बरमकेला नगर पंचायत मे 5037 मतदाता थे जिसमें 8 बजे से 5 बजे तक कुल 2038 महिला एवं 2300 पुरुष, कुल 4338 मतदाताओं ने अपने मत दिया, शाम 5 बजे तक नगर पंचायत बरमकेला में 86.12% मतदान हुआ। मतदाताओं ने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2025/वर्तमान में युवा और अन्य वर्ग के मतदाता, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप स्टेटस में अपनी फोटो और वीडियो डालने की एक आदत बना रखे हैं, यह आदत यदि निर्वाचन कानून के उल्लंघन करता है, तो जेल भी पहुंचा सकता है। यदि किसी मतदाता के द्वारा मतदान करते समय फोटो खींचने, मतदान का बटन दबाते हुए वीडियो व रिल्स बनाने, सेल्फी लेने, साथ ही उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जाता है। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो जाती है। किसी भी परिस्थिति में कोई भी मतदाता मतदान करते समय स्वयं का या बैलेट यूनिट का…
