Author: HD MAHANT

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2025/नगरपालिका आम निर्वाचन में जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। जिले के मतदाता एक ही ईवीएम मशीन में दो पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान के बाद बीप की आवाज के साथ मशीन की लाइट जलेगी। जिले में विभिन्न स्थानों में मतदान प्रचार दल द्वारा मतदाताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बहुपदीय ईवीएम नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए बहुपदीय ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें ईवीएम को दो भागों में रिजल्ट 1 और रिजल्ट 2 के आधार पर बांटा गया है। इसमें 16 बटन…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2025/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद अभ्यर्थियों को 11 फरवरी के शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व की अवधि में किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र, नारेबाजी या प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति, दल, भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डनीय होगा।

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2025/सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी की उपस्थिति में मतदान दल और मतदान केंद्र का दल गठन (रेंडमाइजेशन) की। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम, कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिले के नगर पंचायत में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों में चुनाव चिन्ह, अभ्यर्थी का नाम आदि इंस्टॉल (कमीशनिंग) कार्य किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के 6 इंजीनियर उपस्थित थे।

Read More

जारी होने से दो दिन पूर्व कराना होगा प्रमाणन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2025/नगरपालिका आम निर्वाचन अंतर्गत नगरीय निकाय अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी को मतदान के एक दिन पूर्व 10 फरवरी और मतदान दिन 11 फरवरी को समाचार पत्र में राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जिला एमसीएमसी समिति से कराया जाना आवश्यक है। जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष अभ्यर्थियों को एमसीएमसी समिति स्थानीय निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ से प्रमाणन ले सकते हैं। प्रकाशन की तिथि के कम से कम दो दिन पहले इस प्रमाणन के लिए कोई भी पंजीकृत या अपंजीकृत राजनीतिक दल, कोई भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार,…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में रिटर्निंग अधिकारी की ओर से छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है और निर्वाचन लड़ने वाले की सूची जारी की गई है। [pdf-embedder url="https://korbalive.com/wp-content/uploads/2025/02/New-Doc-02-06-2025-16.41.pdf" title="New Doc 02-06-2025 16.41"]

Read More

यह प्रतिबंध आगामी आदेश पर्यंत तक सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रभावशील रहेगा। इसके अंतर्गत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त कर सामान्यतः किया जा सकता है, परन्तु शैक्षणिक संस्थाओं, रिहायशी क्षेत्रो, चिकित्सालय, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिसर, जनपद पंचायत एवं अन्य किसी स्थानीय निकाय के कार्यालयों, बैंक, पोस्ट ऑफिस, दूरभाष केन्द्र आदि से 100 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सामान्य स्थिति में भी पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। अत्यंत आवश्यक…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2025/नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत लाउडस्पीकर के उपयोग के संबंध में आदेश जारी किया है। इस आदेश में, चुनाव प्रचार सभाओं के आयोजन, सभाओं में लाउडस्पीकरों के उपयोग, प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकर के उपयोग, जुलूस के मार्ग निर्धारण जुलुस निकालने की अनुमति देने के संबंध में राजस्व अधिकारियों को सक्षम अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अनुसार जिला मुख्यालय सारंगढ़ के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सारंगढ़, अनुविभाग सारंगढ़ और बिलाईगढ़ मुख्यालयों में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2025 – जिले में नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदान दलों के गठन और ईवीएम मशीनों में अभ्यर्थियों के नाम व चुनाव चिन्ह इंस्टॉल करने की प्रक्रिया 7 फरवरी से प्रारंभ होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने इस संबंध में जिले के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद अभ्यर्थियों, सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को आमंत्रित करते हुए पत्र जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह 7 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर, सारंगढ़ में स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग (चुनाव चिन्ह और…

Read More

कोर्ट ने लगाया 40 हजार रूपये का भारी भरकम जुर्माना। यातायात रायपुर, 05 फरवरी 2025 शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 01 फरवरी को शहर के प्रमुख मार्गो पर बगैर परमिट के मोडिफाई वाहन में यातायात को बाधित करते हुए आम रोड पर व्यवसाय करने वाले मोबाईल विक्रेता वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही करते हुए 06 वाहनों को जप्त कर प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया था जहॉ माननीय न्यायालय द्वारा उक्त सभी 06 मोबाईल…

Read More

69 लाख 53 हजार 994 हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण रायपुर 5 फरवरी 2024/राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले…

Read More