Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
मकान और दुकान मालिक के बिना सहमति के प्रचार पर एफआईआर करने का है प्रावधान सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 फरवरी 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के प्रावधानों का कठोरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाये।कोई भी शासकीय कर्मी, किसी भी मकान और दुकान मालिक को संपत्ति विरूपण में सहमति है तो लिखित सहमति पत्र प्राप्त करेंगे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सहमति के लिए दबाव बनाया जाता है तो यह निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है और उस व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के मतदान दल गठन शाखा की ओर से 1 फरवरी से प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का मेडिकल जांच किया जा रहा है। यह आवेदन सरकारी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी से बचने या अपनी असमर्थता के कारण दिया जा रहा है। इन आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर से सीएमएचओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजा जा रहा है। इन आवेदनों पर मेडिकल परीक्षण उपरांत दिए गए अभिमत पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे। आवेदन देने वाले सरकारी कर्मी को प्राप्त आवेदन के दूसरे दिन (शासकीय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अरुण देव गौतम को राज्य का प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। वे राज्य के डीजीपी पद पर सेवा दे रहे थे और उन्हें पहले दो बार सेवा विस्तार मिल चुका था। डीजीपी पद की दौड़ में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता और जीपी सिंह के नामों की भी चर्चा थी, लेकिन राज्य सरकार ने अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, पहले यह अटकलें लगाई जा…
राज्य के पंजीकृत 25.49 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान: किसानों को 31 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि का हुआ भुगतान महासमुंद जिला 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले नंबर पर रायपुर 3 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा…
श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 3 फरवरी 2025/ यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग साहू के निर्देश पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग के संबंध में कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस के टंडन, ईडीएम गंगाधर विश्वकर्मा, विनोद बंजारे, जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर भरत अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, देव कुमार जाटवर उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी ने जानकारी दी कि अभी भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कई नागरिकों को ईवीएम के उपयोग की जानकारी नहीं है।…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फरवरी 2025/नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय में डमी ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) रखी है, जहां नागरिक मतदान प्रक्रिया को समझ रहे हैं, जिससे नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है। डमी ईवीएम के माध्यम से किए जा रहे इस प्रदर्शन से आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्वाचन शाखा के कर्मचारियों द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है, ताकि सभी नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया की सही जानकारी हो सके और…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बरमकेला में स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बरमकेला, सांस्कृतिक भवन में बेरिकेटिंग, वितरण, निर्वाचन कर्मियों की बैठक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि व्यवस्था का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 03 फरवरी 2025: रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कबीर नगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 12.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,80,720/- बताई जा रही है। कैसे पकड़े गए आरोपी? पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनडोंगरी नाला के पास कान्हा ढाबा के पीछे दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 फरवरी 2025/कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के प्रगति, कार्ययोजना एवं बेहतर कार्यान्वयन के संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के समक्ष चर्चा किया गया। तत्पश्चात जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त ठेकेदारो से कार्य की प्रगति से संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने आबंटित कार्य को शीघ्र चालु करने, पाईन लाईन विस्तार कार्य में रोड़ कटिंग एवं टुट-फुट को यथावत सुधार करने हेतु निर्दशित किया, ताकि आमजन को यातायात में…
