Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
सुरेश सिंह बैस// बिलासपुर 23 अप्रैल 2026/ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शिक्षा के नाम पर नियमों की अनदेखी, भ्रामक जानकारी और अभिभावकों पर आर्थिक दबाव डालने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने दो प्रमुख निजी स्कूल समूहों के खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश सचिव रंजीत सिंह की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूलों के विरुद्ध जांच समिति गठित कर दी है। आरोप है कि ये स्कूल मान्यता नियमों का उल्लंघन…
महासमुंद 23 अप्रैल 2026/ बागबाहरा में सामाजिक बदलाव की एक नई इबारत उस वक्त लिखी गई जब श्री कबीर आश्रम महिला स्व सहायता समूह ने ‘मां की रोटी’ नाम से अपने कैंटीन का भव्य शुभारंभ किया और यह पहल सिर्फ एक व्यवसाय नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई, कार्यक्रम में मुम्बई से आए दो विशिष्ट अतिथि और एक महिला मेहमान की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया जहां स्थानीय महिलाओं के उत्साह, मेहनत और आत्मविश्वास ने हर किसी को प्रभावित किया, रोड स्थित जिला सरकारी अस्पताल के सामने शुरू किया गया यह…
सुरेश सिंह बैस /बिलासपुर 22 अप्रैल 2026/ शिक्षा के नाम पर चल रहे खेल पर आखिरकार प्रशासन का बड़ा हथौड़ा चला है और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने साफ चेतावनी दे दी है कि यदि निजी स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें थोपते पकड़े गए तो उनकी सीबीएसई मान्यता तक खतरे में पड़ सकती है, यह फैसला सिर्फ एक आदेश नहीं बल्कि उन हजारों अभिभावकों की राहत की उम्मीद है जो हर साल बदलती किताबों, महंगी यूनिफॉर्म और तय दुकानों की मजबूरी से जूझ रहे थे, लंबे समय से चल रहे इस “एजुकेशन बिजनेस मॉडल” में स्कूलों द्वारा हर सत्र नई…
अटल विश्वविद्यालय में इतिहास और संकल्प का संगम: बिरसा मुंडा और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का अनावरण
बिलासपुर 22 अप्रैल 2026/ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कोनी स्थित नवीन अकादमिक सह प्रशासनिक भवन परिसर में एक ऐसा आयोजन संपन्न हुआ, जो इतिहास के गौरव को वर्तमान की कार्ययोजना से जोड़ने का एक वैचारिक प्रयास है। महान स्वतंत्रता सेनानी ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण, विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक दृष्टि के पुनर्जागरण का प्रतीक सिद्ध हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलपति प्रो. (डॉ.) एल.पी. पटेरिया ने प्रतिमाओं का अनावरण करते हुए इसे मात्र एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि वैचारिक धरोहर…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”22 अप्रैल 2026/ भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों के जीवन का सहारा है। यह भूख और गरिमा के बीच की वह पतली रेखा है, जो राज्य की संवेदनशीलता को परिभाषित करती है। परंतु जब “मोटरसाइकिल रखने” जैसे मानकों के आधार पर गरीबों के अधिकारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगें और दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों को निरंतर सुविधाएं मिलती रहें, तब यह प्रश्न केवल प्रशासनिक नहीं ,बल्कि न्याय, समानता और नैतिकता का बन जाता है। 1. पात्रता का प्रश्न: गरीबी की परिभाषा या प्रशासनिक सुविधा? हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों…
बिलासपुर 22 अप्रैल 2026/ शादी कार्यक्रम में सड़क ब्लॉक कर डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे और आपस में समझौता कर लौट गए। रात में फिर उसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, मंगला बस्ती शांति चौक निवासी सूरज रजक पिता संजय रजक के घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। 19 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे घर…
बिलासपुर 22 अप्रैल 2026/ देश भर में लेंसकार्ट का विरोध जारी है। हिंदू होकर हिंदू प्रतीक चिन्हों के प्रति नफरत को असली जिहाद बताया जा रहा है। लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिरा हुआ है। सोशल मीडिया पर कंपनी के पॉलिसी का डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था, जिसमें लेंसकार्ट के कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया जबकि हिजाब और पगड़ी को मंजूरी दी गई। इस बीच बिलासपुर में भी लेंसकार्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। ठाकुर राम सिंह के नेतृत्व में भगवा ब्रिगेड ने लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा…
हाईटेंशन तार के चपेट से दोनों हाथ गंवाया ; युवक की पुकार से हिल उठा जनदर्शन बिलासपुर 22 अप्रैल 2026/ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा आयोजित जनदर्शन उस वक्त एक सामान्य जनसुनवाई नहीं रहा, जब भीड़ के बीच से उठी एक फरियाद ने पूरी व्यवस्था को आईना दिखा दिया। दिल्ली प्रवास से लौटे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जब 27 खोली स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी एक पीड़ित परिवार अपनी आखिरी उम्मीद लेकर सामने पहुंचा और माहौल अचानक बदल गया।यह कहानी 23 वर्षीय महावीर उजागर की है, जो 29 मार्च को पहली बार मजदूरी…
फॉरेस्ट नाके पर बड़ा खुलासा—127 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 72 लाख से ज्यादा की जब्ती
धमतरी 21 अप्रैल 2026/ सांकरा के फॉरेस्ट नाके पर एक सिल्वर कार रुकी और अगले ही पल खुला ऐसा राज जिसने पूरे इलाके को हिला दिया—डिक्की से निकले 62 पैकेट, कुल 127 किलो गांजा, कीमत 63 लाख से ज्यादा और मौके पर ही धर लिए गए दो अंतरराज्यीय तस्कर, जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच 20 अप्रैल की शाम सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी तभी महाराष्ट्र नंबर की संदिग्ध कार एमएच10-डी क्यू-4294 को रोका गया, तलाशी शुरू हुई और जैसे-जैसे डिक्की खुली वैसे-वैसे परत दर परत…
बिलासपुर 21 अप्रैल 2026/ शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है, जहां अब ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म में ही सड़कों पर उतरना होगा, इस नियम को लागू कराने के लिए पुलिस ने पहले ही सभी चालकों को सात दिन का समय दिया था और अब उस समय सीमा के बाद मैदान में असर दिखना शुरू हो गया है, कई ऑटो चालक यूनिफॉर्म सिलवा चुके हैं और कुछ ने इसे पहनकर ऑटो चलाना भी शुरू कर दिया है, इस बदलाव के पीछे मकसद साफ है—हर ऑटो चालक की अलग…
