Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
सुरेश सिंह बैस शाश्वत भारत की आत्मा उसके गाँवों में बसती है—यह केवल एक कथन नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक ढाँचे की आधारशिला है। 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हमें उस प्रणाली की याद दिलाता है, जो लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुँचाती है और आम नागरिक को शासन का सक्रिय भागीदार बनाती है। पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य “ग्राम स्वराज” की अवधारणा को साकार करना है—एक ऐसा तंत्र, जिसमें गाँव स्वयं अपने विकास, संसाधनों और निर्णयों के लिए सक्षम और स्वायत्त हो। महात्मा गांधी ने जिस स्वराज की कल्पना की थी, उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ गौ सम्मान आह्वान अभियान बिलासपुर द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण तथा उसे राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग हेतु हस्ताक्षर अभियान के लिए सम्मान, विमोचन,विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन पूजा विधानी महापौर बिलासपुर नगर निगम के मुख्य आतिथ्य, डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , डाॅ विष्णु कुमार तिवारी, राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन तथा सुखेन्द्र श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ शहर की ऐतिहासिक पहचान मानी जाने वाली पुरानी कलेक्टोरेट बिल्डिंग को संरक्षित रखते हुए उसका कायाकल्प किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि इमारत में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी, बल्कि इसके मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जर्जर हो चुकी नकल शाखा और रिकॉर्ड रूम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने दस्तावेजों के संरक्षण के लिए रिकॉर्ड रूम की ऊंचाई बढ़ाई जाए…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ नाबालिग को भगाकर अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना के एसआई ममता दुबे ने बताया, वर्ष 2024 में क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की को सकरी परसदा निवासी अभिषेक निषाद घर से भगाकर हैदराबाद पुणे ले गया था। दोनों पति के पत्नी की तरह रह रहे थे। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध कायम पतासाजी में जुटी हुई थी। 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली युवक युवती को लेकर अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने परसदा में दबिश देकर नाबालिग व युवक को पकड़…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ सराफा दुकान में नकली चांदी के बदले असली चांदी के जेवर खरीदने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, 21 अप्रैल को सदरबाजार स्थित राकेश ज्वेलर्स में एक युवक आया और पुरानी चांदी के जेवर के बदले नए चांदी के जेवर खरीदने की बात कही। मैनेजर हितेश सोनी उससे चांदी के जेवर लेकर असली चांदी के जेवर दिखाने लगा। इसी बीच उन्होंने उसके चांदी के जेवर की जांच की तो उसे नकली पाया। मैनेजर उसे बातों में फंसाकर रखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुकान में…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 23 अप्रैल 2026/ जिला कृषि कार्यालय में एक मामूली शिकायत ने ऐसा विस्फोट किया कि सीधे निलंबन तक मामला पहुंच गया और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हाथ उठाने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल की कुर्सी चली गई, पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब पत्रकार पोश राम साहू एक पीड़ित किसान की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अटकी राशि की शिकायत को लेकर कार्यालय पहुंचे, मकसद था तकनीकी कारण जानना और समाधान निकलवाना, लेकिन बातचीत के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकारी प्रवीण पटेल ने अपना आपा खो दिया, पहले तीखी बहस हुई…
ठाकुर समर सिंह उन गुमनाम नायकों में से हैं, जिन्होंने बिना किसी प्रसिद्धि या मान्यता की अपेक्षा के राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए कार्य किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि स्वतंत्रता संग्राम केवल बड़े शहरों और नेताओं तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के दूरस्थ अंचलों में भी समान रूप से लड़ा गया। ठाकुर समर सिंह का जन्म 10 अप्रैल 1902 को हुआ था।उन्होंने सरगुजा क्षेत्र में जनजातीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।विशिष्ट रूप से, उनका जुड़ाव सरगुजा रियासत के अंतर्गत आने वाले लखनपुर क्षेत्र से था। वे सरगुजा के राजपरिवार…
बिलासपुर में विश्व दिवस पर भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न बिलासपुर 23 अप्रैल 2026// पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर स्थानीय विवेकानंद उद्यान, सिम्स चौक में आयोजित भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2026 संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए, वहीं सामाजिक सरोकार निभाने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, अध्यक्षता डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं विशेष अतिथि के रूप में डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे, डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव…
बिलासपुर 23 अप्रैल 2026/ सरकंडा शिवघाट बैराज पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। घटना का कारण तेज रफ्तार पिकअप वाहन बैराज पर लगे हाइट स्टापर से जा टकराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन सीजी 12 एएस 2306 में सवार 12 से 13 श्रमिक लोरमी से शादी कार्यक्रम में लाइट व क्षत्री डेकोरेशन करने पहुंचे…
बिलासपुर 23 अप्रैल 2026// मस्तूरी अंतर्गत मल्हार क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण को रास्ते में एक व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भरत लाल कैवर्त निवासी ग्राम झुलन पकरिया, जो रोजी-मजदूरी का काम करत है, 20 अप्रैल 2026 को अपने सहकर्मी अशोक कुमार गोंड़ के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम वेद परसदा गया था। वहां से लौटते समय मस्तूरी चौक के पास करीब 50 वर्षीय…
