Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 4
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»पर्यावरण संरक्षण सभी का दायित्व – पूजा विधानी
छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण सभी का दायित्व – पूजा विधानी

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comApril 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर में विश्व दिवस पर भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न

बिलासपुर 23 अप्रैल 2026// पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर स्थानीय विवेकानंद उद्यान, सिम्स चौक में आयोजित भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2026 संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए, वहीं सामाजिक सरोकार निभाने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, अध्यक्षता डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं विशेष अतिथि के रूप में डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे, डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा डाॅ विष्णु कुमार तिवारी उपस्थिति थे। समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश पूरे शहर में नई चेतना जागृत करेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं सरस्वती वंदना और स्वागत गान की संगीतमय प्रस्तुति राम निहोरा राजपूत द्वारा की गई तथा कवि सनत तिवारी, राजेश सोनार एवं सुखेन्द्र श्रीवास्तव ने पर्यावरण गीत की प्रस्तुति दी ।

विशेष उपलब्धि: नन्हे कवियों का सम्मान

इस आयोजन में पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मकता के लिए अनाया शुक्ला और अमोघ शुक्ला को विशेष रूप से उनकी स्वरचित कविताओं के लिए पुरस्कृत किया गया: • अनाया शुक्ला (9 वर्ष): स्वरचित कविता – “वृक्ष हमारा प्राण सखी” • अमोघ शुक्ला (7 वर्ष): स्वरचित कविता – “एक वृक्ष लगाओ” इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा विधानी महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बच्चों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का यह संदेश समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। समिति का यह प्रयास सराहनीय है।”कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि “इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना है। फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने जिस तरह से जल और वन्य जीवन के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है, वह प्रशंसनीय है। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगी।” विशिष्ट अतिथि डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि “दुलहरा सरोवर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”विशेष अतिथि डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ विष्णु कुमार तिवारी ने कहा कि – “आज जिन स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान किया गया है, वे समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी छोड़कर जानी चाहिए।”इसके पश्चात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए तीन अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने वन्य जीवन, जल संरक्षण और प्रकृति के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। तीनों वर्गो में विजेताओं की सूची निम्नानुसार है:

-प्रियांश राज, शौर्या सिन्हा, सनाया सिन्हा, मायशा, तृप्ति राज , अनाया शुक्ला, अमोघ शुक्ला, आद्या पाण्डेय , मयांश रहे। सभी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकगण में श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, ऊषा भांगे और मोना केवट थे। सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान भी किया गया जिसमें रतनपुर स्थित ऐतिहासिक दुलहरा सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाने हेतु श्री शीतल प्रसाद पाटनवार एवं डी.एल.एस. महाविद्यालय के एन.एस.एस. प्रभारी शेख अफरीदी सहित उनके समर्पित कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ शत्रुघन जेसवानी ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव बालगोविन्द अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में डाॅ मंतराम यादव, सनत तिवारी, राजेश सोनार, शीतल प्रसाद पाटनवार, डाॅ आशीष श्रीवास, बालगोविन्द अग्रवाल, सुरेश सिंह बैस, डॉ अंकुर शुक्ला, ध्रुव देवांगन, विक्रम धर दीवान, राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव, अशरफी लाल सोनी, डाॅ सत्येन्द्र तिवारी एवं डीएल एस महाविद्यालय तथा साइंस महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र छात्राएँ एवं शहरवासी और अभिभावक गण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.