बिलासपुर 23 अप्रैल 2026// मस्तूरी अंतर्गत मल्हार क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण को रास्ते में एक व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भरत लाल कैवर्त निवासी ग्राम झुलन पकरिया, जो रोजी-मजदूरी का काम करत है, 20 अप्रैल 2026 को अपने सहकर्मी अशोक कुमार गोंड़ के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम वेद परसदा गया था। वहां से लौटते समय मस्तूरी चौक के पास करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते भरत लाल ने उसे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीएच 4592 चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे बैठ गया। शाम करीब 4 बजे दोनों ग्राम बूढ़ीखार स्थित साहू होटल के पास पान-पाउच लेने के लिए रुके। इस दौरान भरत लाल और उसका साथी दुकान की ओर चले गए, जबकि अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास ही खड़ा रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



