बिलासपुर 23 अप्रैल 2026/ सरकंडा शिवघाट बैराज पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। घटना का कारण तेज रफ्तार पिकअप वाहन बैराज पर लगे हाइट स्टापर से जा टकराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन सीजी 12 एएस 2306 में सवार 12 से 13 श्रमिक लोरमी से शादी कार्यक्रम में लाइट व क्षत्री डेकोरेशन करने पहुंचे थे। कोनी क्षेत्र से काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। देर रात होने के कारण बैराज पर अंधेरा था और चालक रघुनाथ सिंह (40), निवासी लालपुर मुंगेली, वाहन को अत्यधिक गति से चला रहा था. बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाइट स्टापर को चालक समय रहते देख नहीं पाया और वाहन सीधे उससे जा टकराया. हादसे में लोरमी निवासी प्रकाश रामकर (22) के सर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चंद्रप्रकाश (लालपुर), कुलदीप साहू (सारघा), संदीप ध्रुव और एक अन्य युवक घायल हो गए जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सिम्स पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैराज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण रात में हाईट स्टापर नजर नहीं आता, जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


