Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
4 राज्यों में 47 वारदातों का मास्टरमाइंड ताज मोहम्मद गिरफ्तार बिलासपुर 28 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस की 20 दिन की मशक्कत लाई रंग जब चार राज्यों में वांछित आरोपी पुलिस के हाथ लगा। ये आरोपी बैंक अफसर बनकर देता था वारदात को अंजाम। ये शातिर इतना था कि हर बार जेल से छूटते ही नया शहर, नई वारदात के लिए फुल प्रूफ योजनाएं बना लेता। बिलासपुर पुलिस ने आखिरकार उस अंतरराज्यीय चोर को दबोच लिया है जिसने पॉश अपार्टमेंट्स में दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। 20 दिन की लुका-छिपी, फिर मुखबिर के जाल में फंसा…
सुरेश सिंह बैस// रायपुर 28 अप्रैल 2026/ प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। धूप और लू से बचाव जरूरी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत गिरी ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। लापरवाही बरतने पर उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन…
सुरेश सिंह बैस जब इतिहास बदलता है, तो केवल घटनाएं नहीं बदलतीं ,पूरे समाज की सोच और दिशा बदल जाती है। बस्तर आज उसी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जहां बंदूक की गूंज अब विकास की आहट में बदलती दिख रही है। प्रदेश का आदिवासी बहुल बस्तर, जो कभी नक्सलवाद की पहचान से जूझता रहा, अब धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा में कदम बढ़ा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिन गांवों में कभी बुनियादी सुविधाएं भी सपना थीं, वहां अब योजनाओं की रोशनी पहुंच रही है।यह परिवर्तन…
व्यापार विहार में सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य सामग्री से लेकर सिगरेट-डिटर्जेंट तक फर्जी उत्पादों का नेटवर्क सक्रिय सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 27 अप्रैल 2026//शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार में नकली और मिलावटी सामान का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। सौंदर्य प्रसाधनों और खाद्य सामग्री के साथ-साथ अब दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे डिटर्जेंट, गुटखा और सिगरेट में भी फर्जी उत्पादों की पैठ गहरी होने की शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों और प्रारंभिक जांच के संकेतों ने इस पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। दिखावे की कार्रवाई, अंदरखाने बढ़ता खेल सूत्रों के अनुसार,…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 27 अप्रैल 2026/ शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा व हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब दिन के समय भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे हमले जानकारी के अनुसार, शहर में रोजाना 20 से 30 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल और सिम्स में आने वाले मरीजों के आंकड़े इस स्थिति की गंभीरता…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर । शहर के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिटटी, हेमू नगर के कई इलाके,जैकब चाल, गणेश नगर, नयापारा और शिव टॉकीज चौक जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है। लंबी कतारें: महिलाएं और बच्चे भीषण गर्मी में घंटों लाइनों में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं। कई इलाकों में तो सुबह होने से पहले ही कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। आर्थिक बोझ: सरकारी सप्लाई न होने के कारण लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 26 अप्रैल 2026 / सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती ने एक बार फिर बड़ा खुलासा कर दिया, जहां ग्राम भटली में एक युवक अपने ही घर की बाड़ी को कच्ची महुआ शराब के अवैध भंडारण और बिक्री का अड्डा बना चुका था, लेकिन पुलिस की तेज नजर और मुखबिर की सटीक सूचना ने पूरा खेल उजागर कर दिया और आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना सरिया पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में…
रायपुर 25 अप्रैल 2026 ) कबीर नगर इलाके में भरोसे की सवारी ही दरिंदगी में बदल गई जब घर का रास्ता पूछकर ऑटो में बैठी युवती को चालक ने सीधे उसके घर की बजाय एक सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला, मामला 23 अप्रैल की दोपहर से शुरू हुआ जब पीड़िता बिना बताए घर से निकल गई और परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुम इंसान क्रमांक 20/26 दर्ज कराया, तलाश के दौरान 25 अप्रैल को युवती मिली तो उसने जो बताया उसने पुलिस को भी झकझोर दिया, उसने कहा कि रास्ता भटकने के…
बिलासपुर 25 अप्रैल 2026 सिटी कोतवाली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मधुबन शराब भट्टी के पास एक युवक खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराता नजर आया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया, 25 अप्रैल 2026 को मिली मुखबिर सूचना ने पुलिस को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद पूरा सिस्टम हरकत में आया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को तत्काल जानकारी दी गई, निर्देश मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी…
बिलासपुर 25 अप्रैल 2026/ चकरभाठा में IPL मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टे का खेल खेल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया, जहां एक मामूली मोबाइल फोन के जरिए लाखों के अवैध दांव का नेटवर्क संचालित हो रहा था और रकम सीधे ऑनलाइन चैनलों के जरिए ऊपर तक पहुंचाई जा रही थी, पूरा मामला 24 अप्रैल 2026 का है जब थाना चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नयापारा चौक के पास एक युवक एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा खिला रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने तस्दीक कर मौके पर दबिश दी…
