Author: nimbletech.developer@gmail.com

बिलासपुर 1 मई 2026/ दिनदहाड़े रेलवे अधिकारी के घर में चोरों ने धावा बोलकर पूरा मकान खंगाल डाला। कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर चोर बैरंग लौट गए। तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे हास्पिटल के पास आफिसर्स कालोनी निवासी एडीशनल जीएम मनोज गुरूमुखी का दो माह पहले जबलपुर ट्रांसफर हो गया है। मकान में उनका सामान रखा हुआ है। 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे चोरों ने ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला। कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर चोर बैरंग लौट गए। देखरेख करने वाला खलासी आर व्यकेंटेश्वर उनके घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर श्री गुरूमुखी…

Read More

मानवता को ‘मध्यम मार्ग’ का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध – सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”बिलासपुर, छत्तीसगढ़ गौतम बुद्ध, जिनका प्रारंभिक नाम सिद्धार्थ गौतम था, विश्व इतिहास के उन महानतम व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं जिन्होंने मानव जीवन को दुःख से मुक्ति दिलाने का व्यावहारिक मार्ग बताया। उनका जन्म ईसा पूर्व 563 (कुछ मतों के अनुसार 570 ईसा पूर्व) में लुम्बिनी (वर्तमान नेपाल) में हुआ था। वे कपिलवस्तु के शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के पुत्र थे तथा उनकी माता महामाया थीं। जन्म के सात दिन बाद ही उनकी माता का देहांत हो गया, जिसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी मौसी महाप्रजापति…

Read More

बिलासपुर 1 मई 2026/ महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों की 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह भी कहा गया है कि सीएससी…

Read More

बिलासपुर 1 मई 2026/ नगर निगम में वेल्डर के पद पर कार्यरत प्रदीप विश्वकर्मा ने वो कर दिखाया है, जो अक्सर बड़े बजट और हाइटेक मशीनों से ही संभव माना जाता है। उन्होंने अपने हुनर और मेहनत से एक अनोखी मशीन तैयार की है। मच्छरों से जंग लड़ने के लिए बनाई गई यह फागिंग मशीन किसी महंगी तकनीक से कम नहीं है। खास बात यह है कि इसकी कीमत लाखों में होती है लेकिन उन्होंने महज 11 हजार रुपए में तैयार कर दिया है। सिर्फ 16 दिनों में बनी इस मशीन ने नगर निगम को भी बड़ी आर्थिक राहत दी…

Read More

बायोकेमिस्ट्री विभाग ने छुआ नया मुकाम, अब रोजाना 3500+ टेस्ट की क्षमता – सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की सेंट्रल लैब, बायोकेमिस्ट्री विभाग ने आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के बल पर एक नई ऊंचाई हासिल की है। अब यहां प्रतिदिन 3500 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जो पहले की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अत्याधुनिक फुली ऑटो एनालाइजर मशीनों की स्थापना के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी और सटीकता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 2200–2300 टेस्ट किए जाते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर…

Read More

सर्वसुलभ स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से मापी जाती है। जब तक समाज का हर वर्ग स्वस्थ और सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास की गति अधूरी ही रहेगी। 30 अप्रैल को मनाया जाने वाला आयुष्मान भारत दिवस इसी विचार को साकार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल का प्रतीक है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में स्वास्थ्य सेवाओं की समान उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। वर्षों…

Read More

बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार अटल आवास में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिना पूछे ऑटो ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट के बक्कल से हमला कर दिया। पुलिस ने ममले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी राजकुमारी यादव, निवासी हरश्रृंगार अटल आवास, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजीद खान और सिग चैन उसके…

Read More

बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ शिशुवती यात्री महिलाओं की सुविधा हेतु तिफरा स्थित बस स्टैंड में शिशु देखरेख कक्षा निर्मित कराया गया है। रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की पहल पर शहर के हाईटेक बस स्टैंड में माताओं के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां वे सुरक्षित और सहज वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। इस कक्ष का उद्घाटन महापौर पूजा विधानी और किया। समारोह में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी क्लब के इस समाजोपयोगी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधाएं महिलाओं के सम्मान और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन एक बार फिर बदहाली का शिकार हो गया है। कभी शहर के प्रमुख मनोरंजन स्थलों में गिने जाने वाले इस गार्डन की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। झूले टूट-फूट गए हैं, फन पार्क बंद पड़ा है और जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखाई देता है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने इसके पुनर्विकास के लिए करीब 3 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। निगम द्वारा तैयार री-डेवलपमेंट प्लान के तहत गार्डन को अमृत मिशन 2.0 योजना में शामिल किया गया है। योजना के अनुसार गार्डन…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ शहर में बिजली आपूर्ति की लगातार बिगड़ती स्थिति केवल तकनीकी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता और जवाबदेही के अभाव का गंभीर उदाहरण बन चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि रात भर बिजली गुल रहना अब सामान्य बात हो गई है, और उससे भी चिंताजनक यह कि उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए बनाए गए फ्यूज कॉल सेंटर तक में ताला लटका मिल रहा है। यह स्थिति किसी भी विकसित होते शहर के लिए शर्मनाक है। हर महीने होता है मेंटेनेंस हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर खर्च और…

Read More